क्रैश डाइट से केवल 15 दिनों में ये एक्ट्रेस हो गयी पतली, फिर होने लगी हेल्थ की टेंशन, जानिए क्रैश डाइट के नुकसान

वेट लॉस के लिए क्रैश डाइट हमेशा से विवाद का विषय रही है। बहुत से सेलिब्रिटीज द्वारा क्रैश डाइट (Crash diet for weight loss) फॉलो करने की बात कही जाती रही है। वहीं, डॉक्टर्स इस तरह की डाइट को वेट लॉस के लिए ठीक नहीं मानते।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 19, 2025 1:35 PM IST

Crash diet for weight loss health risks- साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री मालविका मोहनन (Actress Malvika Mohanan) इन दिनों अपने वेट लॉस को लेकर खबर् में हैं। दरअसल, मालविका ने केवल 15 दिनों में 8 किलो वजन कम कर लिया था और उनके इस मैसिव वेट लॉस (Massive weight loss) के बारे में सुनकर लोग हैरान हैं। बता दें कि इतने कम समय में 8 किलो वजन कम करना बहुत ही अनहेल्दी और हानिकारक (Unhealthy weight loss) माना जाता है। वहीं, दूसरी तरफ मालविका ने एक इंटरव्यू में यह खुद स्वीकार किया कि उन्होंने केवल 2 सप्ताह में 8 किलो वेट लॉस किया और इसके लिए उन्हें क्रैश डाइट (Crash diet) जैसे तरीकों का सहारा लिया जिन्हें डॉक्टर हमेशा से अनहेल्दी बताते रहे हैं। (Malvika Mohanan Weight Loss In Hindi)

फिल्म के लिए कम किया वजन

मालविका जल्द ही प्रभास (Prabhas) के साथ फिल्म दि राजा साब (The Raja Saab) में नजर आने वाली हैं। मालविका मोहनन ने इंटरव्यू में बताया कि वे थंगलान और बियॉन्ड दि क्लाउड्स (Beyond the clouds) फिल्मों की शूटिंग कर रहीं थीं। इन फिल्मों में उन्हें बहुत पतला दिखायी देना था। वहीं, थंगलान के दौरान कुछ स्टंट सीन भी कर रहीं थीं। एक्शन सीन के लिए उन्हें अपना वजन बहुत अधिक कम करने के लिए कहा गया था इसीलिए, अभिनेत्री ने झटपट वजन कम करने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट (Strict diet for weight loss) और एक्सरसाइज की मदद ली।

मालविका ने बताया कि उनके लिए यह एक बहुत मुश्किल फेज था। क्योंकि मैं जो कुछ भी खा रही थी उससे कहीं अधिक कैलोरी बर्न (calorie burn) कर रही थी। इससे, मेरा वजन बहुत कम हो गया था।

केवल 1 सेब खाकर पूरे दिन करती रहीं शूटिंग

मालविका ने कहा- एक रोल के लिए उन्होंने बताया कि मुझे बॉडी से फैट पर्सेंट कम करना था इसीलिए, मैं लो कार्ब डाइट (Low carb diet) फॉलो कर रही थी। मैंने 3 मील वाली डाइट फॉलो की लेकिन मैं दिनभर में केवल 1 सेब और 1 अंडा (सफेद हिस्सा) खाती थी। इसके अलावा मैं कुछ और नहीं खाती थी और पूरा दिन भूखी रखती है। मालविका ने कहा कि इस तरह की डाइट फॉलो करने बहुत ही जोखिम भरा काम है और मैं किसी और को ऐसी डाइट लेने की सलाह कभी नहीं दूंगी।

बता दें कि, कुछ समय पहले फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने खुलासा किया था कि उनकी पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी (Actress Sridevi) भी स्लीम दिखने के लिए क्रैश डाइट फॉलो करती थीं। श्रीदेवी पूरा-पूरा दिन भूखी रहती थीं और बहुत कम मात्रा में खाना खाती थीं। कई बार श्रीदेवी इसी वजह से बेहोश भी हो जाती थीं।  श्रीदेवी की जब मृत्यु हुई उससे कुछ समय पहले तक उनके क्रैश डाइट पर रहने की बात बोनी कपूर ने कही थी।

क्रैश डाइट क्या है?- What is crash diet

कम समय में ज्यादा वेट लॉस करने के लिए क्रैश डाइट का तरीका अपनाया जाता है। यह एक प्रकार की डाइटिंग है जिसमें डाइट करने वाला व्यक्ति बहुत ही कम मात्रा में खाना खाता है। क्रैश डाइट में नमक का सेवन पूरी तरह बंद कर दिया जाता है और अपनी रोजमर्रा की जरूरत की तुलना में बहुत कम कैलोरी वाला खाना लोगों को दिया जाता है।

crash diet

क्रैश डाइट के साइड-इफेक्ट्स क्या हैं?- Side effects of crash diet

दुबले-पतले दिखने की सनक में अक्सर सेलिब्रिटीज और एक्टर्स क्रैश डाइट फॉलों करते हैं। लेकिन, क्रैश डाइट में शरीर को सही मात्रा में पोषण ना मिलने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। क्रैश डाइट के कुछ साइड-इफेक्ट्स ये हो सकते हैं-

  • लगातार कम पोषण मिलने से मसल्स कमजोर होने लगती हैं।
  • हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
  • हेयर लॉस और कमजोरी महसूस हो सकती है।
  • डिहाइड्रेशन, एनिमिया और शारीरिक दुर्बलता जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • नींद से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
  • डायबिटीज की बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है।
  • डिप्रेशन और एंग्जायटी का रिस्क बढ़ सकता है।

किन लोगों को नहीं करनी चाहिए क्रैश डाइट- Who should avoid crash diet.

  • किसी क्रोनिक बीमारी के मरीजों को क्रैश डाइट लेने से मना किया जाता है क्योंकि, यह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
  • ब्लड प्रेशर के मरीजों को क्रैश डाइट नहीं कर नहीं चाहिए।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

1 सप्ताह में कितना वेट लॉस होना चाहिए?

डॉक्टरों के अनुसार, 1 सप्ताह में आधा से एक किलो तक वजन कम करना स्वास्थ्य के लिहाज से बिल्कुल ठीक है।

क्या क्रैश डाइट नुकसानदायक होती है?

हां, डॉक्टरों के अनुसार क्रैश डाइट हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती है क्योंकि, क्रैश डाइट करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। कुछ गम्भीर मामलों में यह जानलेवा भी हो सकता है।