कृति सैनन फिट रहने के लिए कर रही हैं चक्रासन, जानिए इस आसन को करने का तरीका और फायदे

अभिनेत्री कृति सैनन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में खुद को 'वर्क इन प्रोग्रेस' बताया है। कृति ने इंस्टाग्राम पर कठिन योग पोजिशन में एक तस्वीर पोस्ट की। वह ब्लू योग पैंट और स्पोर्ट्स ब्रा में चक्रासन (Chakrasana) करती नजर आईं। जानें, चक्रासन के फायदे क्या होते हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 31, 2020 10:12 PM IST

Kriti Sanon Fitness: अभिनेत्री कृति सैनन (Kriti Sanon) ने अपने नवीनतम सोशल मीडिया पोस्ट में खुद को 'वर्क इन प्रोग्रेस' बताया है। कृति ने इंस्टाग्राम पर कठिन योग पोजिशन में एक तस्वीर पोस्ट की। वह ब्लू योग पैंट और स्पोर्ट्स ब्रा में चक्रासन (Chakrasana) करती नजर आईं।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "मैंने इसे करने का सोचा, लेकिन फिर मैंने सोचा कि यह परफेक्ट नहीं है। लेकिन, हर कुछ को क्यों परफेक्ट होना चाहिए? हैशटेग वर्कइनप्रोग्रेस। आप वास्तव में जी नहीं रहे होते हो। आप जिंदगी से गुजर रहे होते हो। प्रगति से खुश हूं।"

कृति (Kriti Sanon finess) अब से पहले ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'पानीपत' में दिखीं थीं। वह अगली बार सरोगेसी आधारित फिल्म 'मिमि' में अभिनय करती नजर आएंगी।

चक्रासन करने के फायदे (Chakrasana benefits in Hindi)

चक्रासन करते समय शरीर बिल्कुल चक्र की तरह बन जाता है, इसलिए इसे चक्रासन कहा जाता है। वॉर्मअप करने का सबसे बेहतर तरीका है चक्रासन। इसे हमेशा करने से शरीर में खिंचाव आता है। दिल से जुड़ी समस्याओं को दूर रखता (chakrasana benefits) है। चक्रासन करने से बांझपन, कमर दर्द की समस्या दूर होती है। चेहरे पर निखार आता है। रक्त वाहिकाओं (Blood vessels) को खोलता है। इसे करने से शरीर में रक्त संचार सही होता है। एक्स्ट्रा कैलोरी जमा नहीं होती है। मोटापा कम होता है। चक्रासन करने से रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है।

कैसे करें चक्रासन (How to do chakrasana)

इसे करने के लिए सबसे पहले किसी एक स्थान पर सीधे खड़े हो जाएं। अब कमर को पीछे की तरफ मोड़ें। इसे धीरे-धीरे करें। अब हाथों को पीछे की तरफ मोड़ते हुए फर्श पर सटाएं। पैरों को स्थिर रखें। आपकी शारीरिक अवस्था बिल्कुल चक्र की मुद्रा में नजर आएगी।

करेंगी चक्रासन, तो बांझपन के साथ पेट की चर्बी भी होगी दूर