
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 18, 2021 12:47 PM IST
प्रेक्टिस के बाद आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में किसी एक्सपर्ट की सलाह लें.
Bhagyashree Deadlift Workout: फिटनेस और पढ़ाई, दो ऐसी चीजें हैं जिन्हें शुरू करने के लिए न ही कभी देर होती है और न ही जल्दी होती है। यानि कि व्यक्ति की उम्र चाहे जो भी हो अगर उसके अंदर पैशन और जज्बा है तो इन्हें कभी भी शुरू कर सकता है। 52 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियोज शेयर की हैं जिसमें उन्होंने कहा है “first-ever deadlifts” यानि कि वो जिंदगी में पहली बार डेडलिफ्ट कर रही हैं। यूं तो एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हेल्थ व फिटनेस से जुड़े अपडेट्स भी अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर की है वो वाकई मोटिवेटिड हैं और उन्होंने जो कैप्शन लिखा है वो भी काफी ऊर्जावान है। एक्ट्रेस ने लिखा है 'नई शुरुआत के लिए कभी देर नहीं होती'। 52 साल की उम्र में फिटनेस का वीडियो डालकर वाकई एक्ट्रेस ने कई लोगों को मोटिवेट किया है।
View this post on Instagram
डेडलिफ्ट एक हैवी वर्कआउट है। इसे करने वक्त सबसे जरूरी होता है एक्सरसाइज को करते वक्त बॉडी पोस्चर का सीधा होना। डेडलिफ्ट वर्कआउट करने के लिए आपको सबसे पहले एकदम सीधा खड़ा होना है। इसके बार पैरों के बीच में गैप रखकर घुटनों को थोड़ा सा मोड़ लें। इस पोस्चर में खड़े होते वक्त अपने हिप्स को एकदम पीछे की ओर रखें। अगर आपने कूल्हों को ढीला छोड़ा या आगे की तरफ रखा तो आप एक्सरसाइज सही तरह से नहीं कर पाएंगे। अब बारबेल को बाहर की तरह से पकड़ें। जब आप बारबेल को पकड़ेंगे तो एकदम सामने की ओर देखें। वजन को देखकर गर्दन झुकाने की कोशिश न करें। अब वजन को पकड़कर सीधे खड़े हो जाएं। गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एमदम सीधा रखें। अब इसी पोस्चर में वजन को जमीन पर रखकर पहले वाली पॉजिशन में आ जाएं।
View this post on Instagram
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.