53 साल की उम्र में एक्ट्रेस भाग्यश्री कर रही हैं कार्डियो, आप भी सीखें और जानें महिलाओं के लिए इसके 5 फायदे

Exercise for women over 50: पचास की उम्र के बाद अक्सर महिलाएं एक्सरसाइज करने से बचती हैं। जबकि, जिस तरह से इस उम्र में यूटरस प्रोलैप्स, वजन बढ़ना और हड्डियों से जुड़ी समस्या बढ़ती है, ऐसे में एक्सरसाइज करना जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : May 30, 2022 12:48 PM IST

एक्सरसाइज महिला हो या पुरुष हर किसी के लिए जरूरी है। लेकिन एक उम्र के बाद जब हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और सेहत से जुड़ी दूसरी समस्याएं बढ़ने लगती हैं तो, लोग एक्सरसाइज करना कम कर देते हैं। खास कर कि महिलाओं में। जी हां, महिलाएं 50 की उम्र के आने तक मेनोपॉज के करीब पहुंच जाती हैं और ऐसे में वे धीमे-धीमे एक्सरसाइज करना कम देती हैं। दूसरी तरह शरीर की दूसरी समस्याएं बढ़ रही होती हैं। जैसे कि यूटरस प्रोलैप्स (uterine prolapse) जिसमें,यूटरस नीचे की ओर आने लगता है। साथ ही हड्डियों की फ्लेक्सिबिलिटी में कमी जिससे कमर दर्द और शरीर के अन्य जोड़ों का दर्द बढ़ने लगता है। इन स्थितियों में महिलाओं को एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) से एक्सरसाइज करना सीखना चाहिए।

53 साल की उम्र में एक्ट्रेस भाग्यश्री कर रही हैं कार्डियो-Actress Bhagyashree is doing cardio

एक्ट्रेस भाग्यश्री 53 साल की हैं लेकिन उनकी फिटनेस (bhagyashree fitness) से कोई उनकी उम्र का पता नहीं लगा सकता। असल में इस उम्र  में ृइतनी फिट और खूबसूरत दिखने का राज  एक्ट्रेस भाग्यश्री का एक्सरसाइज करना है। इतना ही नहीं वो अपनी इंस्टा पोस्ट में भी इस उम्र की महिलाओं में होने वाली समस्याओं को शेयर करती रही हैं। साथ ही वे अलग-अलग प्रकार की एक्सरसाइज के बारे में भी बताती हैं। हाल ही में वे कार्डियो करती हुईं नजर आईं। आपको जान कर हैरानी हो सकती है कार्डियो एक्सरसाइज करना 50 के बाद ही महिलाओं के लिए फायदेमंद एक्सरसाइज (Exercise for women over 50) है।

महिलाओं के लिए कार्डियो एक्सरसाइज के फायदे-Cardio exercise benefits for women

महिलाओं के लिए कार्डियो व्यायाम के फायदे (Cardio exercise benefits) कई हैं। जैसे कि पहले तो ये आपको अंदर से फिट रखता है, दूसरा ये हड्डियों को मजबूत करता है और तीसरा ये खूबसूरती बढ़ाता है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं जैसे-

1. एजिंग के लक्षणों में कमी लाता है

कार्डियो एक्सरसाइज करने से शरीर में कुछ कोशिकाओं की उम्र बढ़ने को धीमा कर देता है जिससे फाइन लाइन्स और रिंकल्स नजर नहीं आते हैं। साथ ही ये चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करता है और खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है।

2. वजन कंट्रोल करने में मददगार

कार्डियो एक्सरसाइज रूटीन अपनाने का एक मुख्य कारण यह है कि यह वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। स्लिम होने की चाहत रखने वालों के लिए कार्डियो एक बेहतरीन एक्सरसाइज है क्योंकि यह आपको फैट बर्न करने और कैलोरी कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप ट्रेडमिल जैसी कार्डियो मशीनें पर कैलोरी बर्न कर सकती हैं।

3. मेनोपॉज के बाद हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है

हृदय स्वास्थ्य के लिए कार्डियो एक्सरसाइज हमेशा से ही अच्छा माना गया है। कार्डियो आपके दिल के काम काज को बेहतर बनाता है और आपकी हृदय गति को बढ़ाता है। इसके अलावा ये ब्लड वेसेल्स को भी हेल्दी रखता है और ब्लॉकेज को रोकता है। इसलिए महिलाओं को मेनोपॉज के बाद हार्ट अटैक के खतरे से बचने के लिए दौड़ना या बाइक चलाने जैसी कार्डियो व्यायाम को करना चाहिए।

4. यूटरस प्रोलैप्स (uterine prolapse) को रोकता है

उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में यूटरस यानी कि बच्चेदानी नीची की ओर आने लगती है, जिससे हीप बाहर निकलने लगता है, चलने-फिरने पर कमर पर जोड़ पड़ता है और ब्लैडर और निचला पेट का हिस्सा ज्यादा प्रभावित हो जाता है। ऐसे में कार्डियो एक्सरसाइज पेल्विक एरिया को मजबूत बनाता है, मांसपेशियों को हेल्दी रखता है और यूटरस प्रोलैप्स को रोकता है।

5. जोड़ों के दर्द और कमर दर्द से राहत दिलाता है

महिलाओं में एक उम्र के बाद कमर दर्द और जोड़ों का दर्द बढ़ने लगता है। ऐसे में कार्डियो एक्सरसाइज करने से हड्डियों में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और जोड़ों के दर्द की समस्या नहीं होती। इसके अलावा कमर दर्द और कुल्हों के दर्द से भी कार्डियो एक्सरसाइज आपको इससे राहत दिला सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source