दुबली-पतली अनुष्का शर्मा में है बड़ा दम, पति विराट कोहली को चुटकी में यूं उठाया, देखें वीडियो

अनुष्का शर्मा ने एक बेहद ही मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने पति विराट कोहली को उठाते हुए देखी जा सकती हैं। जानिए, विराट का क्या था रिएक्शन....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 7, 2021 8:57 PM IST

जनवरी में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मां बनी थीं, उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। अनुष्का शर्मा के पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। आज लगभग तीन महीने होने वाले हैं और अनुष्का पूरी तरह से फिट नजर आ रही हैं। उनकी फिटनेस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे डिलीवरी के कुछ ही महीनों बाद अपने पति विराट (Virat kohli) को अपनी गोद में उठा (Anushka sharma lifted Virat Kohli) लिया। जी हां, आपको यकीन नहीं हो रहा है, तो आप अनुष्का के इंस्टाग्राम (Anushka sharma instagram) पर जाकर उनका वीडियो देख सकते हैं।

दरअसल, अनुष्का (Anushka Sharma in hindi) ने बुधवार को एक बेहद ही मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो सकता है। इस वीडियो पोस्ट में वे अपने पति विराट कोहली को उठाते हुए देखी जा सकती हैं। इस वीडियो में विराट भी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। जैसे ही अनुष्का ने विराट को पीछे से पकड़कर उठाया बदले में रिएक्शन देते हुए विराट कहते हैं, "ओ तेरी!"

दो बार अनुष्का ने विराट को उठाया (Anushka sharma lifted Virat Kohli)

जब अनुष्का एक बार विराट को उठा लेती हैं, तो विराट उन्हे फिर से कोशिश करने के लिए कहते हैं। वह उन्हें मदद नहीं करने के लिए कहती हैं। वह फिर से ऐसा करने में सफल रहती हैं। अनुष्का खुद भी हैरान हैं कि उन्होंने विराट को उठा लिया और पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "क्या मैंने ऐसा कर दिया है।"

वीडियो पर मिले ढेरों कमेंट्स

वीडियो के ठीक बाद, लोगों ने कई सारे कमेंट्स किए और उनका हौसला बढ़ाया। विरुष्का की बेबी गर्ल का नाम वामिका है और अभिनेत्री हाल ही में काम पर भी लौट गई हैं। अनुष्का फिल्म जीरो में नजर आई थीं, जो 2018 में रिलीज हुई थी। उन्होंने पिछले साल ओटीटी के लिए 'पाताल लोक' और 'बुलबुल' प्रोजेक्ट का प्रोड्यूस किया था।

Anushka Sharma Baby: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम रखा वामिका, 2021 में पैदा होनेवाली लड़कियों के लिए 10 प्यारे और यूनिक निक नेम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source