Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Randeep Hooda Body Transformation: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर (swatantra veer savarkar) के लिए रणदीप हुड्डा आज हर तरफ तारीफें बटोर रहे हैं। विनायक दामोदर सावरकर जैसा दिखने के लिए ऱणदीप ने मैसिव वेट लॉस (Massive weight loss) किया और फिर धीरे-धीरे अपने नॉर्मल वेट पर लौटे। इस प्रक्रिया में रणदीप को कुछ महीनों का समय लगा और इस दौरान उन्होंने खुद को लगभग भूखा रखकर वेट लॉस किया। रणदीप के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Body Transformation of Randeep Hooda ) को देख हर कोई हैरान क्योंकि उन्हें पहचान पाना लगभग मुश्किल ही है।
वीर सावरकर (Veer Savarkar) के जीवन के अलग-अलग स्टेजेस को दिखाने के लिए रणदीप हुड्डा को अपना वजन घटाना और बढ़ाना पड़ा। इस प्रक्रिया में एक बार रणदीप ने 26 किलो तक वजन कम किया था। इस मैसिव वेट लॉस के लिए रणदीप हुड्डा को स्ट्रिक्ट डाइट (Randeep Hooda diet for weight loss) फॉलो करनी पड़ी थी।
रणदीप हुड्डा ने बताया कि उन्हें सप्ताहभर में 5-7 किलो वजन कम किया। इसके लिए उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent fasting for weight loss) की मदद ली। बता दें कि, इंटरमिटेंट फास्टिंग में डाइट फॉलो करने वाले व्यक्ति को 16 घंटों के गैप के बाद खाना खाने (eating after 16 hours gap) का नियम फॉलो करना पड़ता है।
वेट लॉस के लिए रणदीप हुड्डा ने पैलियो डाइट (Paleo Diet) भी फॉलो किया। इस तरह की डाइट में फैट, प्रोटीन, कार्ब्स और नमक जैसी चीजों के सेवन का एक निश्चित अनुपात तय किया जाता है। इस तरह की डाइट में मछली, अंडा सीड्स और फल-सब्जियां शामिल होती हैं।
वहीं पैलियो डाइट में दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स के अलावा चाय-कॉफी, अल्कोहल और शक्कर के साथ-साथ दाल और बींस खाने से मना किया जाता है।
वेट लॉस के लिए रणदीप को डार्क चॉकलेट, सीमित मात्रा में नट्स और अंडे खाने की सलाह दी गयी।
अपने मीडिया इंटरव्यूज में रणदीप हुड्डा ने बताया कि इतने कम समय में इतना अधिक वजन घटाने से उनकी तबियत पर भी असर पड़ा। रणदीप हुड्डा को हड्डियों में दर्द और फ्रैक्चर की समस्या हुई। कमजोरी-थकान के कारण उनके लिए चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया था।
बता दें कि, रणदीप हुड्डा ने अपनी बहन और डॉक्टर अंजली हुड्डा (Anjali Hooda) की देखरेख में यह वेट लॉस किया था। अंजली हुड्डा ने रणदीप की हेल्थ को हुए डैमेज को देखते हुए उन्हें भविष्य में फिर कभी इतना अधिक वजन कम करने से मना किया है।