बहुत से लोग मानते हैं कि पिम्पल साफ-सफाई की कमी के कारण होता है। ऐसा माना जाता है कि त्वचा की सही तरीके से साफ-सफाई न रखने से चेहरे पर मुंहासे आ जाते हैं, जो पूरी तरह से ग़लत है! जी हां, मुंहासे या पिम्पल के कई कारण होते हैं, जैसे हार्मोन, सीबम उत्पादन, तनाव का स्तर, पोर या रोमछिद्रों का बंद हो जाता और बैक्टेरिया। अगर आपकी त्वचा पिम्पल के प्रति संवेदनशील है, तो आप चाहे जितना भी मुंह धो लें, आपको पिम्पल आएंगे ही।
बहुत अधिक एंटीबायोटिक के उपयोग से एंटीबायोटिक प्रतिरोध या एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस की स्थिति बन जाती है, जिसके चलते पिम्पल पैदा करने वाले जीवाणु मजबूत हो जाते हैं। इस स्थिति से थोड़ी राहत पाने के लिए, एक ऐसा उपचार ढूढें जो बैक्टीरियल रेजिस्टेंस के खतरे के बिना, इन परेशानी भरे बैक्टीरिया को खत्म करे। और यहीं काम आता है अनार!
सूजन कम कर देता है: फलों के अर्क अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव के कारण पी. एनेन्स की वृद्धि को नियंत्रित करते हैं।
त्वचा को परेशान नहीं करता: अनार का रस त्वचा पर लगाने से मुंहासों से राहत मिलती है। इससे त्वचा के छीलने या लालिमा जैसे किसी प्रकार के साइड-इफेक्ट्स भी नहीं दिखाई देते जबकि मुहासों के लोकप्रिय उपचार के तरीकों जैसे- रेटिनोल, सैलिसिलिक एसिड और बैंजोल पेरोक्साइड के साथ अक्सर देखे जाते हैं।
बैक्टेरिया के विकास को नियंत्रित करता है: यह देखा गया कि मुंहासे पैदा करनेवाले पी.एनेन्स और एस. ऑरियस जैसे अवसरवादी बैक्टीरिया का विकास, अनार के अर्क के प्रभाव से कम होता है। अर्क में मौजूद पॉलीफेनोल भी बैक्टीरिया के दोनों उपभेदों को कम करने और नष्ट करने का काम करते हैं।
लाइपेस को रोकता है: बैक्टेरिया लाइपेज नामक एक एंजाइम उत्पन्न करता है जो हमारी त्वचा में सीबम को पचाने में मदद करता है। पाचन के बाद, लाइपेस फैटी एसिड और गंदगी को त्वचा में छोड़ देता है जिससे जलन होती है। अनार का अर्क लाइपेस उत्पादन को कम करने में प्रभावी रहा है, त्वचा की सूजन बढ़ने से रोका जा सकता है।
इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि अनार एक स्वादिष्ट फल है। हालांकि इसे छीलना और खाना कई लोगों को थोड़ा बोरिंग लग सकता है। मुंहासों को कम करने के लिए अनार के छिलके और रस, दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अनार के सूखे छिलकों के पाउडर में थोड़ा-सा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। अनार के रस का प्रयोग करना भी उतना ही फायदेमंद है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.