फिट रहना भला कौन नहीं चाहता? फिट रहने के लिए हम में अधिकांश लोगों के मन में जो पहला विचार आता है वह है एक्सरसाइज करना। जी हां, इसमें कोई संदेह नहीं है कि स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद (Exercise Benefits In Hindi) होता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, रोजाना एक्सरसाइज करने से पाचन ठीक रहता है, कब्ज से राहत मिलती है, पाचन अग्नि बढ़ती है, अच्छी नींद आती है, आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिलती है, विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं, फैट और कफ दूर होता है और यहां तक कि इससे पुरानी बीमारियों के विकसित होने की संभावना भी कम होती है, जिससे आप लंबे और स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकते हैं।
लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे, क्योंकि अधिक एक्सरसाइज से आपको नुकसान (Over Exercise Side Effects) भी हो सकता है। आयुर्वेद की मानें तो जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना आपके स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। अब सवाल यह उठता है कि कितनी देर एक्सरसाइज करना सही है? हमें एक दिन में कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए? अगर आपको भी यह सवाल अक्सर परेशान करते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आइए जानते हैं ज्यादा एक्सरसाइज करने से स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है।
View this post on Instagram
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर ऐश्वर्या के अनुसार, एक्सरसाइज करने की कुछ आयुर्वेदिक नियम है जो बताते हैं कि आपको कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए। जब आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका शरीर कुछ संकेत (Over Exercise Symptoms) देता है, जिसे पहचान कर आप अपनी गतिविधि को रोक सकते हैं जैसे:
अध्ययनों की मानें तो सप्ताह में 5 दिन (30 से 40 मिनट रोजाना) एक्सरसाइज करना आपके स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त होता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन व्यस्कों को सप्ताह में 150 मिनट प्रति सप्ताह मोडरेट-इंटेंसिटी वाले एरोबिक व्यायाम, प्रति सप्ताह 75 मिनट विगोरस एरोबिक व्यायाम, या दोनों का संयोजन करने की सिफारिश करता है।
आयुर्वेद के अनुसार अत्यधिक एक्सरसाइज करने से डिहाईड्रेशन, थकान सांस लेने में कमी, आर्थराइटिस की समस्या (Arthritis), अस्थमा, ब्लीडिंग डिसऑर्डर्स, खांसी, बुखार और कुछ हृदय रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है।
जब आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर का वात, पित्त और कफ दोष असंतुलित होने लगता है। विशेषज्ञों की माने तो खासकर वात और पित्त दोष उत्तेजित होते हैं।
अधिक एक्सरसाइज करना न सिर्फ आपकी परफॉर्मेंस कम करता है बल्कि आपको हर समय थका हुआ भी महसूस करा सकता है। भले ही आपने रात में 7-8 घंटे की अच्छी नींद क्यों न ली हो या स्वस्थ नाश्ता किया हो, तो भी आप थका हुआ महसूस करेंगे। बहुत अधिक गहन कसरत, आपके शरीर को तनाव हार्मोन जारी करने के लिए मजबूर करती है, जो समय के साथ आपको थका हुआ महसूस करा सकती है।
विशेषज्ञों की मानें तो अधिक एक्सरसाइज करने से आपको चोट लगने की संभावना बढ़ जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं आपकी मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में खिंचाव, पीठ में दर्द कुछ सामान्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
संयम से व्यायाम करने से आपके शरीर को आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है। लेकिन जिम में बहुत अधिक एक्सरसाइज करने से आपको रात को सोने में दिक्कत हो सकती है। क्योंकि इससे आपकी मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, आप बेचैन महसूस करते हैं जिससे आपका रात में सो पाना मुश्किल हो सकता है।
व्यायाम करने से आपका मूड बूस्ट होता है जिससे डोपामाइन, एक 'फील-गुड' हार्मोन का स्राव होता है। लेकिन ओवरट्रेनिंग से ठीक इसके विपरीत होता है। इससे शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ाता है जो मूड स्विंग, तनाव, एंग्जायटी डिसऑर्डर और अवसाद का कारण बन सकता है।
जब आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं तो ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर इसके नाकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। इससे आपका शरीर इंफेक्शन के खिलाफ कमजोर बना सकता है। क्योंकि ज्यादा एक्सरसाइज करना आपके इम्यून सिस्टम को भी कमजोर बना सकता है।
तो अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें यह लगता है कि ज्यादा एक्सरसाइज करने से ज्यादा मसल बनेगी तो यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपकी यह गलतफहमी दूर हो गई होगी। जैसा कि हमने बताया, अगर आप अधिक एक्सरसाइज करते हैं तो आपको फायदे के बजाय नुकसान होना निश्चित है। ऐसे में जब भी एक्सरसाइज करें तो आप यहां दिए गए संकेतों को समझ कर खुद को ओवर एक्सरसाइज करने से रोक दें, ताकि आपको वर्कआउट का पूरा फायदा मिले और सेहत को कोई नुकसान भी न पहुंचे।
Follow us on