Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर के नाज़ुक और संवेदनशील हिस्सों की ऐसे करें सफाई

इन हिस्सों की त्वचा में बैक्टेरिया को पनपने के लिए माहौल मिलता है।

शरीर के नाज़ुक और संवेदनशील हिस्सों की ऐसे करें सफाई
स्नान ना केवल शरीर की साफ-सफाई के लिहाज से फायदेमंद है बल्कि यह हमें कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है। © Shutterstock.

Written by Sadhna Tiwari |Published : October 30, 2018 5:26 PM IST

तरोताज़ा महसूस करने के लिए नहाने से अच्छा कोई तरीका नहीं है, है ना। स्नान ना केवल शरीर की साफ-सफाई के लिहाज से फायदेमंद है बल्कि यह हमें कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है। ज़्यादातर लोग दिन में कम से कम एक या दो बार  नहाते ही हैं। इस तरह हम खुद के शरीर को हेल्दी रखने के लिए स्नान की अहमियत को समझते हैं।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल साबुन और पानी से नहाना ही शरीर की सफाई करने के लिए काफी नहीं है। रोज़ के स्नान में  शरीर के कुछ हिस्सों की साफ-सफाई को नज़रअंदाज़ कर देते हैं और इन हिस्सों की सफाई नहीं हो पाती।  कान के पीछे, गर्दन के पीछे, हाथों की कोहनियों और घुटनों के पीछे की त्वचा की सफाई पर ध्यान नहीं दे पाते हम।

ये हिस्से ऐसे हैं जहां की त्वचा छुपी हुई होती है और साथ ही संवेदनशील भी, साथ ही इन हिस्सों की त्वचा में बैक्टेरिया को पनपने के लिए माहौल मिलता है।  इसीलिए इन हिस्सों की साफ-सफाई के लिए थोड़ी सावधानी की ज़रूरत पड़ती है। हम आपको बता रहे हैं शरीर के संवेदनशील  और नाज़ुक हिस्सों की साफ-सफाई का सही तरीका, ताकि आपको मिले सम्पूर्ण स्नान।

स्नान के लिए थोड़ा अधिक समय तय करें।  समय कम होने पर  ज़ल्दबाज़ी में अक्सर हम त्वचा को जल्दी-जल्दी और रगड़कर साफ करते हैं। ऐसा ना करें। कानों के पीछे, नाक के किनारों, अंडरआर्म्स, कलाई, बिकिनी एरिया, गर्दन आदि ऐसे स्थान हैं जहां कि त्वचा बहुत संवेदनशील होती है और इन स्थानों पर  दबाव बनाना या नाखून और लूफा जैसी चीज़ों से रगड़ना ठीक नहीं।

Also Read

More News

शरीर के ऐसे हिस्से जहां की त्वचा परतों में रहती है और छुपी हुई होती है उन हिस्सों की सफाई के लिए आपको सौम्य पदार्थों की ज़रूरत पड़ेगी। अगर स्क्रबिंग करना चाहते हैं तो किसी माइल्ड स्क्रब का प्रयोग करें। बहुत कठोर चीज़ें त्वचा के छिलने का डर होता है। हल्के हाथों से स्क्रब को त्वचा पर लगाएं और ऊंगलियों के पोरों से सफाई करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन हिस्सों की देखभाल के लिए मॉश्चराइज़िंग क्रीम और सही स्किन केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करना भी ज़रूरी है। इसीलिए सही उत्पादों का चुनाव करें।