Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खाना खाने के बाद बस करिए यह 1 काम, कंट्रोल में रहेगा BP और शुगर

खाना खाने के बाद थोड़ी देर भी टहलने से भी काफी फायदे हो सकते हैं।

खाना खाने के बाद बस करिए यह 1 काम, कंट्रोल में रहेगा BP और शुगर

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 15, 2024 9:00 PM IST

Walking after meal: खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से भी आपकी हेल्थ को किस तरह के फायदे हो सकते हैं इसके बारे में एक नयी स्टडी में कुछ दावे किए गए हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाना खाने के बाद वॉक करने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और नींद से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को काफी फायदा हो सकता है। सोशल मीडिया पर इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स हैदराबाद के डॉ. सुधीर कुमार (Dr. Sudhir Kumar, Indraprasth Hospital,Hydrabad) ने बताया कि सुबह या शाम, नाश्ते या रात के खाने से पहले टहलना एक हेल्दी आदत है।

डॉ.सुधीर ने कहा कि, "खाना खाने के बाद टहलना सुरक्षित है। वहीं, खाना खाने के बाद के बाद थोड़ी देर भी टहलने से भी काफी फायदे हो सकते हैं।"

डायबिटीज मरीजों के लिए क्यों जरूरी है खाने के बाद

डॉ. सुधीर ने कहा कि डिनर के बाद टहलना डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेष रूप से मददगार हो सकता है क्योंकि यह ब्लड ग्लूकोज लेवल में सुधार के साथ ग्लाइसेमिक नियंत्रण में सुधार करने का काम करता है।

Also Read

More News

जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट ने कहा, "पैदल चलने से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में एचबीए1एसी ( HbA1C) में 0.5 प्रतिशत की औसत कमी आती है। HbA1c टेस्ट का उपयोग किसी व्यक्ति के ग्लूकोज नियंत्रण के स्तर को समझने के लिए किया जाता है।''

यह खाना खाने के बाद ब्लड में शुगर के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकता है।

डॉक्टर ने कहा, " ऐसा देखा गया है कि तेज चलने से भोजन के बाद रक्त में शुगर के स्तर में कमी आती है। उन्होंने सलाह दी कि भोजन के 15 मिनट बाद 30 मिनट तक टहलने से स्वस्थ व्यक्तियों में भी ब्लड ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा, भोजन के बाद पैदल चलना वेट लॉस में भी सहायक हो सकता है। डॉ. सुधीर ने कहा, "चलने से बीएमआई में 0.91 किलोग्राम/मी2 की महत्वपूर्ण कमी आती है।"

भोजन के बाद पैदल चलना रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। डॉक्टर ने कहा कि यह सिस्टोलिक और डायस्टोलिक बीपी में महत्वपूर्ण कमी लाता है।

ब्लड प्रेशर होता है कम

उन्होंने कहा, '' पैदल चलने से बीपी को कम करने मेंसहायता मिलती है। चाहे वह 30-60 मिनट की सैर हो या सिर्फ 10 मिनट तक पैदल चलना ही क्‍यों न हो, यह दाेनों सूरतों में सेहत के लिए फायदेमंद है।''

डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है

भोजन के बाद पैदल चलने से पाचन तंत्र में भी सुधार आता है। साथ ही यह सूजन को भी कम करने का काम करता है। डॉक्टर ने कहा कि रात के खाने के बाद थोड़ी देर टहलना मूड को बेहतर बनाने के साथ-साथ नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने का काम करता है।

हालांकि, एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए वॉकिंग जैसी हेल्दी आदतों के साथ संतुलित  और अच्छी नींद भी महत्वपूर्ण है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(Inputs: IANS)