सिर्फ इस योगासन को रोज करके आसानी से दूर भगाएं स्ट्रेस

इस योगासन को करने से आप रिलैक्स फील करने लगते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : April 27, 2018 9:11 AM IST

फिट रहने के लिए योग कितना ज़रूरी है अब यह बताने की ज़रूरत नहीं है लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि योग सिर्फ आपको फिट और हेल्दी ही नहीं रखता बल्कि अगर आप स्ट्रेस के शिकार हैं तो यह उससे भी राहत दिलाता है। आज हम आपको जिस योगासन के बारे में बता रहे हैं उससे न सिर्फ आपका तनाव दूर होगा बल्कि आप रिलैक्स भी फील करने लगेंगें। यह अधोमुख श्वानासन का ही एक परिवर्तित रूप है और इसे करने के लिए उतनी ज्यादा एनर्जी या स्टैमिना की ज़रूरत भी नहीं पड़ती है। इसे आप आसानी से कर सकते हैं, इससे आपकी पूरी हैमस्ट्रिंग मजबूत होती है। जानी मानी योगा टीचर प्रज्ञा भट्ट यहां आपको इस योगासन को करने का सही तरीका और उसके फायदों के बारे में बता रही हैं।

फायदे: तनाव को दूर भगाने के लिए यह योगासन सबसे ज्यादा असरदार है साथ ही इसे करने से आपके कन्धों, बाहों में फैलाव होता है जिससे वहां की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह योगासन महिलाओं को पीरियड्स के समय और मेनोपॉज में होने वाली परेशानियों से भी आराम दिलाता है।

करने का तरीका:

  • सबसे पहले सीधे पेट के बल लेट जायें और अपने पैर और घुटने को पीछे की तरफ ऐसे ले जाएँ जिससे एड़ियाँ ऊपर की तरफ रहें।
  • अब अपने पेट पर दवाब बनाते हुए उसे ऊपर की तरफ उठायें और हिप्स को टॉप पर रखते हुए त्रिभुज जैसी संरचना बनाएं। इस समय आपकी गर्दन नीचे की तरफ झुकी हुई होनी चाहिए। इस पोजीशन में बने रहते हुए कुछ देर सांसे लें।
  • अब धीरे धीरे घुटनों को सीधा करें और फिर से शुरुवाती पोजीशन में आ जायें। शुरुवाती पोजीशन में आने के बाद आप फिर सीधे खड़े हो सकते हैं।

प्रेगनेंट महिलायें : अगर आप प्रेगनेंट हैं तो आप अपने पैरों के बीच में गैप बढ़ा दें जिससे आपके पेट को पर्याप्त जगह मिल सके और फिर इस पोजीशन में कुछ देर बने रहते हुए सांसे लें।

नोट:

  • अगर आपको पहले से ही पीठ या कंधें में किसी तरह की चोट है या आप हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो इस योगासन को ट्राई न करें।
  • इसके अलावा अगर आपकी कलाइयों में भी पहले से दर्द या चोट है तो इस योगासन को न करें।

Read this in English

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source