हफ्तेभर में मसल्स को उभार देगा घर की इन 8 चीजों से बना मास गेनर प्रोटीन शेक, ऐसे बनाएं

mass gainer shake at home: अगर आप भी सही वेट प्रोटीन और मास गेनर को ढूंढ रहे हैं और ढूंढ कर थक चुके हैं तो इस लेख में हम आपको घर पर ही अपना मास गेनर प्रोटीन बनाने का तरीका बता रहे हैं, जो आपको हफ्तेभर में उभार देने में मदद कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 11, 2020 1:31 PM IST

mass gainer shake at home: बॉडी बनाने के चक्कर में आजकल का युवा जिम और जिम में इंटेंस वर्कआउट करने पर लगा रहता है। बॉडी बनाने के लिए सिर्फ आपको इंटेंस वर्कआउट की ही नहीं बल्कि सही डाइट और एक अच्छे वेट प्रोटीन की जरूरत होती है। सही डाइट तो आप चुन ही लेते हैं लेकिन एक अच्छा वेट प्रोटीन चुनना आपके लिए हमेशा से मुश्किल होता है क्योंकि ये एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में सही जानकारी आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी होती है। अगर आप भी सही वेट प्रोटीन और मास गेनर को ढूंढ रहे हैं और ढूंढ कर थक चुके हैं तो इस लेख में हम आपको घर पर ही अपना मास गेनर प्रोटीन बनाने का तरीका बता रहे हैं, जो आपको हफ्तेभर में उभार देने में मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं कि आप किन चीजों से अपना वेट गेनर प्रोटीन बना सकते हैं।

घर पर मास गेनर प्रोटीन शेक बनाने के लिए सामग्री

1. 500 मिली दूध लें

2. नेचुरल पीनट बटर के दो चम्मच (अगर पीनट बटर, जो कि पतला न हो तो ये बहुत ही ज्यादा हाइड्रोजनीकृत तेलों और प्रीजरवेटिव से बना होता है, जो आपके शरीर के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए हमेशा नेचुरल पीनट बटर का ही इस्तेमाल करें।

3. 5-9 बादाम लें

4. एक केला मिलाएं

5. हो सकें तो इसमें एक चीकू मिलाएं और अगर नहीं हो तो आधा या एक और केला इसमें डाल सकते हैं।

6. बहुत थोड़ी मात्रा में दालचीनी और शहद मिलाएं।

7. ब्लेंडर में थोड़े ओट्स मिलाएं।

8. अगर आपके पास पहले से कोई वेट प्रोटीन है, तो एक चम्मच डाल लें। अगर आप सिर्फ स्वाद के लिए इसका उपयोग करते हैं तो यह बहुत अच्छा है, लेकिन आप शेक का स्वाद बढ़ाने के लिए कोको पाउडर भी डाल सकते हैं।

कैसे तैयार करें खुद का मास गेनर प्रोटीन

सब चीजों को इकठ्ठा करने के बाद अब अंत में सभी को एक साथ मिलाएं और मिक्सी में अच्छे से ब्लेंड करें। बस इतना करने पर ही आपका मसल्स गेनर शेक तैयार है। यह शेक कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट से समृद्ध होता है। यह हेल्दी कैलोरी का एक समृद्ध स्त्रोत है और अगर आपका वजन बहुत कम है या फिर आप बहुत ज्यादा दुबले हैं ये शेक आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में आपकी मदद करेगा।

नियमित रूप से इस शेक के सेवन के 1 सप्ताह के भीतर आप जिम में अपने प्रदर्शन और ताकत में फर्क महसूस करेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source