सुबह की ये 8 आदतें पेट की चर्बी से दिलाएंगे छुटकारा, अधिकांश लोग करते हैं ये गलतियां

Morning Tips for Weight Loss: अगर आप अपन वजन कम करना चाहते हैं, तो लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। आप चाहें तो इसकी शुरुआत सुबह की अच्छी आदतों से कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : March 6, 2023 1:50 PM IST

अपने दिन की शुरुआत करने का तरीका हर किसी का अलग-अलग होता है। जो हेल्थ के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अच्छी हेल्थ के साथ बात अगर वजन कम करने की हो तो, इसके लिए अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। यह बदलाव आप दिन की शुरुआत कुछ अच्छी आदतों के साथ कर सकते हैं। अच्छी और बैलेंस डाइट के साथ हर रोज की एक्सरसाइज़ करना अच्छी आदतों में शामिल है। अगर आप अपने मॉर्निंग रूटीन में ऐसी ही आदतों को शामिल करते हैं, तो ना सिर्फ इससे वजन कम होगा, बल्कि फिट भी रहेंगे। इसके अलावा मेंटल हेल्थ भी काफी अच्छी और शार्प होती है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो अपने दिन की शुरुआत कौन सी अच्छी आदतों (Morning Tips for Weight Loss) के साथ कर सकते हैं, यह जान लेते हैं।

वजन घटाने के लिए सुबह के टिप्स - Morning Tips for Weight Loss

सबसे पहले देखें वजन

सुबह फ्रेश होने के बाद स्ब्स्बे पहले वेट मशीन में अपने वजन की जांच करें। इससे आपको इस बात का अंदाजा लगा जाएगा कि, क्या खाने से आपके वजन में फर्क पड़ रहा है। हर रोज वजन चेक करने से आप अपनी डाइट को मेंटेन कर पाएंगे।

एक या दो ग्लास पियें पानी

सुबह उठने के बाद नाश्ता करने से पहले एक से दो ग्लास पानी पियें। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। पानी में कैलोरी नहीं होती और भूख भी कम लगती है। पानी पीने से कैलोरी बर्न होती है, और डायजेशन भी दुरुस्त रहता है।

नाश्ते से पहले करें वर्कआउट

सुबह के नाश्ते से पहले वर्कआउट करना जरूरी है। खाली पैर वर्कआउट करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। नाश्ते से पहले किया गया वर्कआउट कैलोरी को बर्न करने में मदद कर सकता है।

खाएं हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट

हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट में ओट्स के टोस्ट पर अंडा और टर्की सॉसेज के अलावा पीनट बटर और बेरी के ग्रीक योगर्ट स्मूदी को ले सकते हैं।

दिन के लिए बनाएं डाइट प्लान

आपको हर सुबह क्या खाना है, इसका डाइट प्लान पहले से ही बना लें। अगर आप पहले से ही डाइट प्लान कर लेंगे तो, आपको कम कैलरी वाली चीजों को चुनने में मदद मिल सकती है। ऐसा करने से आपको एक और फायदा ये भी हो सकता है कि, आप हाई कैलोरी वाली डाइट से बचे रहेंगे।

सूर्य की रोशनी जरूरी

सूर्य की रोशनी कैलोरी को बर्न करने में मदद कर सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह कुछ समय के लिए धूप में बैठें, इससे बॉडी मास इंडेक्स कम होता है। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

मेजरिंग कप और स्पून करें इस्तेमाल

आमतौर पर जब भी आप जब भी नाश्ता तैयार करते हैं, तो उसके लिए मेजरिंग कम और स्पून का इस्तेमाल करें। जिसका इस्तेमाल दूध और खाद्य पदार्थों को कटोरे में डालने से पहले मेजर कर लें। ताकि आपको कितनी मात्रा की जरूरत है, उसका अंदाजा मिल सके।

एक ग्लास जूस जरूरी

एक ग्लास जूस से सुबह की शुरुआत करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप दिन भर में एक या उससे ज्यादा ग्लास जूस का भी सेवन कर सकते हैं। हालांकि कई फलों के जूस में उतनी ही चीनी होती है, जितनी बाहर मिलने वाली कोल्ड्रिंक्स की बोतल में। जूस में विटामिन और कई खनिज तत्व होते हैं। जो वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।

ये कुछ ऐसी आदतें हैं, जिनको अपने दिन की शुरुआत में जरुर शामिल करना चाहिए। इससे काफी हद तक वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source