मेंटल हेल्थ खराब हो रही है तो तुरंत बदल लें ये 8 आदतें, नहीं होगी कोई भी मानसिक बीमारी

मेंटल हेल्थ को सही रखने पर भी ध्यान देना चाहिए। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके आप आसानी से मेंटली फिट और हेल्दी रह सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : May 8, 2024 9:01 PM IST

फिट रहने का मतलब सिर्फ फिजिकल हेल्थ ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी है। जब हम मेंटली परेशान होते हैं तो इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है। ऐसे में हमें मेंटल हेल्थ को सही रखने पर भी ध्यान देना चाहिए। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके आप आसानी से मेंटली फिट और हेल्दी (Good habits for mental health) रह सकते हैं। क्या हैं ये बदलाव चलिए जानते हैं।

मेंटल हेल्थ को सही रखने के उपाय - Good habits for mental health

1. पर्याप्त नींद लें

मेंटल हेल्थ पाने के लिए माइंड को रिलेक्स रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए अच्छी, गहरी और पर्याप्त नींद पहली जरूरत है। पर्याप्त नींद से आप रिलेक्स रहेंगे, अच्छा मूड, इमोशनल स्टेबिलिटी, फोकस आदि बढ़ाने में भी यह मददगार है। इसलिए हर रात कम से कम 8 से 9 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।

2. सीखें स्ट्रेस मैनेजमेंट

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा है जिसकी जिंदगी में टेंशन नहीं है। अब तो टीनएज के बच्चे भी पढ़ाई की टेंशन में रहते हैं। ऐसे में यह लाइफ का हिस्सा है। लेकिन स्ट्रेस मैनेजमेंट करना आपको आना चाहिए। मेडिटेशन और माइंडफुलनेस की प्रैक्टिस इसमें आपकी मददगार बनेगी। अपनी हॉबी पर ध्यान दें, पसंदीदा म्यूजिक सुनें, स्विमिंग करें, साइकिलिंग करें, खुद के लिए जीना सीखें।

3. योग और मेडिटेशन

योग और मेडिटेशन फिजिकल के साथ ही मेंटल हेल्थ पाने में भी आपकी मदद करते हैं। माइंडफुल ब्रीथिंग आपके स्ट्रेस, एंग्जायटी, टेंशन को कम करेगी और आपको कूल व फोकस्ड बनाएगी। यह आपके पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को भी रिलेक्स करती है। इसी के साथ डीप ब्रीथिंग आपको शांत बनाती है।

4. एक्सरसाइज भी जरूरी

एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं। यह एक नेचुरल मूड लिफ्टर की तरह काम करती है, क्योंकि रेगुलर एक्सरसाइज से एंडोर्फिन हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ता है, यह आपको टेंशन और एंग्जायटी से दूर रखता है।

5. सुधारें अपनी ईटिंग हैबिट्स

मेंटल हेल्थ में सुधार के लिए आपको सही डाइट की ओर कदम बढ़ाने होंगे। क्योंकि पोषक तत्व आपके ब्रेन फंक्शन को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ मिनरल्स और विटामिन न्यूरोट्रांसमीटर सिंथेसिस के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ताजे फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन, साबुत अनाज, ओमेगा -3 फैटी एसिड ​आदि आपकी मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी हैं।

6. दोस्तों के लिए निकालें समय

भले ही आपके सोशल मीडिया पर कितने भी दोस्त क्यों न हों, आपको जिंदगी में असली दोस्तों की हमेशा जरूरत रहती है। ये दोस्त आपके लिए किसी हेल्थ टॉनिक की तरह होते हैं, जो आपको फिर से जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करते हैं। इसलिए अपने काम के साथ ही सच्चे दोस्तों को भी समय दें। थोड़ी देर ​की आउटिंग, गेम्स, मूवी प्लान, रोड ट्रिप्स आदि आपको मेंटली रिलेक्स करेंगे। इसी के साथ सामाजिक कामों में भी जरूर हिस्सा लें, ये भी आपको मेंटल पीस देगा।

7. अपनाएं डिजिटल डिटॉक्स

घंटों सोशल मीडिया पर समय बिताना, रील्स और वीडियो देखना भले ही आपको मनोरंजन लगे, लेकिन असल में ऐसा है नहीं। ज्यादा स्क्रीन टाइम आपके टेंशन का कारण बन सकता है। इसलिए डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं। स्क्रीन से कुछ समय के लिए ब्रेक लें और सोशल मीडिया यूज करने की लिमिट भी सेट करें। कोशिश करें कि ये समय आप फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बिताएं। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।

8. अपनाएं पॉजिटिव एटीट्यूड

अपने नजरिए को बदलकर आप जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आपका पॉजिटिव एटीट्यूड बड़े और मुश्किल काम को भी आसान बना देता है। हर बात, घटना या काम में नेगेटिव खोजने की जगह आप उसके दूसरे अच्छे पहलू पर ध्यान दें। इससे आपको मेंटल पीस मिलेगा और आप आसानी से अपने टारगेट अचीव कर पाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source