क्या आपका भी कम नहीं हो रहा है वजन ? हो सकते हैं ये 8 कारण

एक्सरसाइज और डायट में बदलाव के बावजूद वजन कम नहीं हो रहा है तो आपको अपने लाइफ स्टाइल में कुछ खास बातों पर ध्यान देने की जरूरत है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 9, 2018 1:44 PM IST

मोटापा वर्तमान समय में बहुत से लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है। मोटापा सिर्फ शरीर की बनावट खराब नहीं करता बल्कि यह कई बीमारियों को भी लेकर आता है। कुछ लोग वजन कम करने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं लेकिन सफल नहीं होते हैं। एक्सरसाइज और डायट में बदलाव के बावजूद वजन कम नहीं हो रहा है तो आपको अपने लाइफ स्टाइल में कुछ खास बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं वजन कम न होने के 8 मुख्य कारणों के बारे में।

शराब का सेवन 

आज के दौर में अल्कोहल का सेवन लोग रोजाना करने लगे हैं। अगर वजन कम कर रहे हैं तो अल्कोहल का सेवन बंद करना पड़ेगा। अगर आप रोजाना अल्कोहल का सेवन करते हैं तो फिर आपका वजन बढ़ता ही रहेगा।

स्ट्रेस या तनाव 

तनाव की वजह से भी लोगों का वजन बढ़ता है और अगर तनाव कम नहीं होता तो वजन भी कम नहीं होता है। तनाव वाले व्यक्ति को भूख भी बहुत लगती है जिसकी वजह से वह कई बार खाने की आदत डाल लेता है और वजन बढ़ने लगता है।

यह भी पढ़ेः वजन कम करना चाहते हैं ? जानें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रजुता दिवेकर के 13 आसान टिप्स। 

सोने का समय और तरीका 

अगर आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो वजन बढ़ने लगता है। ज्यादा सोना भी वजन बढ़ने का कारण होता है। 24 घंटे में 9 घंटे से ज्यादा और 5 घंटे से कम नींद नहीं लेनी चाहिए। अगर आपकी भी आदत कम या ज्यादा सोने की है तो फिर वजन कम नहीं होता है।

जंक फूड का अधिक सेवन 

अगर खान-पान के प्रति सजगता रहे तो वजन वैसे भी न बढ़ें लेकिन अगर आप अक्सर बाहर खाना-खाते हैं तो यह मोटापा का कारण बनता है। जंकफूड का अधिक सेवन भी वजन कम नहीं होने देता है।

यह भी पढ़ेंः वजन कम करने के लिए प्रोटीन युक्त डायट क्यों जरुरी है ?

ज्यादा समय तक बैठकर काम करना 

फिटनेस और डायट एक्सपर्ट्स की माने तो जो लोग दिन में ज्यादा समय बैठकर काम करते हैं उनका वजन जल्दी बढ़ता है। बैठकर काम करने वालों का वजन जल्दी कम भी नहीं होता है। अगर आप भी पूरा दिन बैठकर काम करते हैं तो काम के बीच में ब्रेक लेना शुरू कर दें। अगर आप बीच-बीच में 10 मिनट का ब्रेक लेते हैं तो इसका असर आपके वजन कम करने पर पड़ता है।

पानी कम पीना 

दिनभर में 2 से 6 गिलास पानी पीने से वजन कम होता है. पानी में किसी तरह की कोई कैलोरी नहीं होती है. लेकिन आधुनिक जीवनशैली में लोग पानी पीने से ज्यादा सोडा ड्रिंक, जूस, कॉफी आदि चीजों का सेवन करते हैं. इन सभी ड्रिंक में शुगर का स्तर काफी ज्यादा होता है, जो मोटापे का कारण बनता है.

यह भी पढ़ेंः वजन कम करना चाहते हैं तो इन 5 आदतों से बचकर रहें। 

खाने के टाइम में लापरवाही 

कई लोगों को ये गलतफहमी होती है कि भूखे रहकर वे अपने मोटापे को कम कर सकेंगे. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि लंबे समय तक भूखे रहने से वजन कम नहीं होता, बल्कि बढ़ जाता है. दरअसल, लंबे समय तक कुछ न खाने से मेटाबॉलिज्म की क्षमता कम हो जाती है, जिस कारण ये शरीर में मौजूद कैलोरी को नष्ट नहीं कर पाता है. ये कैलोरी वजन बढ़ाने का काम करती हैं. इसके अलावा ज्यादा लंबे समय तक न खाने से आपको ज्यादा भूख लगती है और आप जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं. ये भी वजन बढ़ने का एक अहम कारण है. कोशिश करें की थोड़े-थोड़े समय में कुछ खाते रहें.

यह भी पढ़ेः वजन घटाने में सहायता करने वाले विटामिन। 

दवाओं का प्रभाव 

कई दवाइयां बीमारी से राहत पहुंचाने के साथ-साथ वजन भी बढ़ा देती हैं. मिसाल के तौर पर स्टेरॉयड के सेवन से मेटाबॉलिज्म में बदलाव आता है और आपको ज्यादा भूख का एहसास होने लगता है. ज्यादा खाने की वजह से वजन बढ़ जाता है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source