Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है, जिसका सही कामकाज हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। लिवर का एक नहीं बल्कि ढेर सारे काम होते हैं, जो हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में काफी मदद करते हैं लेकिन आपके शरीर की कुछ समस्याएं आपके लिवर को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। ये समस्याएं आपके लिवर को कमजोर करना शुरू कर देती हैं और आगे चलकर आपको फैटी लिवर जैसी परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी समस्याएं आपके लिवर को सीधे तौर पर करती हैं प्रभावित।
1-कब्ज बनी रहना
2- पेट साफ न होना
3- अंग्रेजी दवाओं का ज्यादा सेवन
4-वायु विकार
5- गैस की समस्या
6-आवं, अम्लपित्त, एसिडिटी
7-आंतों में चिकनापन
8-कमजोर रोगप्रतिरोधक क्षमता
1-आलस्य, सुस्ती, चिंता और वर्क फ्रॉम होम के कारण खराब जीवनशैली भी लिवर खराब होने का बड़ा कारण है।
2-कब्ज या पेट खराब होना, दस्त के बावजूद पेट साफ न होनाया फिर दस्तावर चूर्ण या टेबलेट का सेवन भी आंतों में अल्सर या जख्म का कारण बन सकता है।
3-लिवर को खराब होने से बचाने के लिए खानपान बदलें।
आयुर्वेद के मुताबिक, लिवर की समस्या के पीछे हमारा रहन-सहन और खान-पान जुड़ा होता है, जो 30 फीसदी मामलों में लिवर खराब होने का सबसे बड़ा कारण है। बच्चों में यह बीमारी जीन और एंजाइम दोष के कारण होता है।
लिवर रोगियों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होता है, खासकर अपनी सेहत को सुधारने और लिवर को हेल्दी रखने के लिए। बता दें कि लिवर रोगियों को अपनी डाइट से बेसन के बने पकवान, अरहड़ की दाल, रात के वक्त दही, सलाद, जूस,आइसक्रीम जैसी चीजों का सेवन तत्काल बन्द कर देना चाहिए। हां, लिवर रोगी अपनी डाइट में मूंग की दाल, पपीता, गन्ने का रस जरूर पीना चाहिए।
लिवर खराब होने का पता अक्सर हमें बहुत देर से चलता है, खासकर जब 80% तक लिवर खराब हो चुका होता है। आइए जानते हैं कौन से लक्षण पहचानकर आप इस रोग का पता लगा सकते हैंः
1-मतली-उलटी आना
2-पेट के निचले हिस्से में सूजन
3-शरीर में बाइल जूस का बढ़ना
4-नींद ना आना
5- बार-बार बुखार आना
6-मुंह का स्वाद बदल जाना
7- भूख न लगना