... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 9, 2019 5:20 PM IST
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के तरीके। ©Shutterstock.
मेटाबॉलिज्म उन प्रक्रियाओं का समूह है जिन्हें भोजन को ऊर्जा में बदलने के लिए आपका शरीर अंजाम देता है। यदि शरीर ये फंक्शन धीरे-धीरे करे, तो वह भोजन के कम पोषक तत्वों का उपयोग कर पाता है और वे फैट में बदल जाते हैं। इस तरह धीमे मेटाबॉलिज्म से आपके शरीर का वजन बढ़ता है। आपका स्वास्थ्य खतरे में पड़ जाता है।
वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका धीमे मेटाबॉलिज्म को तेज करना है। इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए बहुत अनुशासन, प्रयास और प्रेरणा की जरूरत है। फिर भी धीमे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना काफी आसान रणनीति है।
रोशनी में सोएंगे तो मेटाबॉलिज्म पर पड़ सकता है असर – रिसर्च
दिन में पांच बार भोजन करें
आम तौर पर आप जो खाना खाते हैं, आपका पाचन तंत्र उसमें से कुछ भोजन बचाकर रखता है। इस तरह अगर आप लंबे समय तक नहीं खाते हैं तो आपके पास अतिरिक्त ऊर्जा उपलब्ध होती है।
आपका शरीर एक दिन में पांच बार भोजन करने के लिए अभ्यस्त हो जाए तो वह सीख जायेगा कि उसे कुछ भी संग्रह करने, बचा कर रखने की जरूरत नहीं है। यह आपके धीमे मेटाबॉलिज्म को बदलने में मदद करेगा।
इस मामले में, कुछ मौकों पर अपने डाइट से ब्रेक लेना सबसे अच्छा है ताकि आपका शरीर इसका बहुत ज्यादा आदी न हो जाये। जैसा कि जीवन के किसी अन्य पहलूओं के साथ होता है, परिवर्तन आपको सक्रिय और चौकस रखता है।
5 मसाले जो आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर करते हैं Weight Loss में मदद।
एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज और मेटाबॉलिज्म का क्या लिंक है ?©Shutterstock.
एक्सरसाइज करने का मतलब है, आप उस ऊर्जा का उपयोग करेंगे जिसका आप अन्यथा उपयोग नहीं करते हैं। यह आपके मेटाबोलिज्म सिस्टम को तेज करने में योगदान देगा।
पानी पीना न भूलें
पानी आपके पेट को भरता है लेकिन इसमें कोई भी ऐसी चीज नहीं होती है जो आपके पाचन को धीमा करती है। इसका मतलब है, यह आपके धीमे मेटाबोलिज्म को तेज करेगा। आप जितना ज्यादा पानी पियेंगे उतनी ज्यादा तेजी से भोजन को पचाएंगे।
चाहते हैं मेटाबॉलिज्म बढ़ाना, तो डायट में शामिल करें ये चीजें।
नारियल के तेल को आजमायें
बहुत स्वादिष्ट होने के अलावा, यह तेल ऑलिव ऑयल (Olive Oil) से ज्यादा उत्तेजक है। दरअसल आप इसी तरह के अन्य घटकों की तुलना में इसके साथ तीन गुना अधिक कैलोरी भी जला सकते हैं।
ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि नारियल का तेल केटोसिस (ketosis) नाम की स्थिति को ट्रिगर करता है जो ईंधन के रूप में शुगर के बजाय फैट का उपयोग करती है।
इसे इस्तेमाल करने के लिए बहुत सी रेसिपी और तरीके हैं। शुरुआत करने वालों के लिए भोजन से पहले एक छोटे चम्मच से शुरू करना या ऑलिव ऑयल के तेल के विकल्प के रूप में इसका उपयोग करना एक अच्छा आईडिया है।
मेटाबॉलिज्म कमजोर होने के हैं ये 4 लक्षण, मोटापा की है यह मुख्य वजह।
दालचीनी
यह एक अजीब बात है, यह मसाला आपको शुगर को बहुत तेजी से एब्जोर्ब करने में सक्षम बनाता है। रिसर्च से पता चला है, अवशोषण सामान्य से 20 गुना तेज हो सकता है।
बहुत सारे व्यंजन हैं जिनमें आप दालचीनी डाल सकते हैं लेकिन हम इसे कॉफी या चाय में एक नेचुरल स्वीटनर के रूप में उपयोग करने की सलाह देते हैं। आप बढ़िया स्वाद का त्याग किये बिना नुकसानदेह उत्पादों के उपयोग से छुटकारा पा जायेंगे।
मेटाबॉलिज्म है कमजोर, तो डायट में शामिल करें ये आहार।
नाश्ते के साथ कॉफी लें
कैफीन न केवल आपको जगाता है यह आपकी हृदय गति को भी तेज करता है। हृदय को सक्रिय करना जरूरी है क्योंकि यह आपके बाकी शरीर को, आपके मेटाबोलिज्म सहित बूस्ट करता है।
सर्दी के मौसम में स्किन पर लगाएं यह सिरम बढ़ने लगेगा गोरापन।
तैलीय मछली शामिल करें
यह एक अजीब बात है, यह मसाला आपको शुगर को बहुत तेजी से एब्जोर्ब करने में सक्षम बनाता है। रिसर्च से पता चला है, अवशोषण सामान्य से 20 गुना तेज हो सकता है।
बहुत सारे व्यंजन हैं जिनमें आप दालचीनी डाल सकते हैं लेकिन हम इसे कॉफी या चाय में एक नेचुरल स्वीटनर के रूप में उपयोग करने की सलाह देते हैं। आप बढ़िया स्वाद का त्याग किये बिना नुकसानदेह उत्पादों के उपयोग से छुटकारा पा जायेंगे।
खाली पेट शहद और लहसुन का कैसे करें सेवन और इससे क्या-क्या होते हैं लाभ ?
नाश्ते के साथ कॉफी लें
कैफीन न केवल आपको जगाता है यह आपकी हृदय गति को भी तेज करता है। हृदय को सक्रिय करना जरूरी है क्योंकि यह आपके बाकी शरीर को, आपके मेटाबोलिज्म सहित बूस्ट करता है।
डायबिटीज को लेकर लोगों के मन में रहती हैं ये 5 खतरनाक बातें।