दौड़ने के लिए चाहिए स्टैमिना तो करें ये 7 छोटे-छोटे काम, 10 दिनों में दोगुना नहीं बल्कि तीन गुना बढ़ जाएगा स्टैमिना

आप स्टैमिना बढ़ाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करते हों लेकिन जरा सी चोट आपके लक्ष्य को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप स्टैमिना बढ़ाने के लिए ऐसे तरीके अपनाएं, जो आपके अनुकूल हों।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 3, 2020 4:01 PM IST

स्टैमिना बढ़ाना कुल-मिलाकर आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने को लेकर है, जो 3 उपायों को कर धीरे-धीरे बड़ी आसानी से बढ़ाया जा सकता है। ये 3 उपाय हैं आपके व्यायाम की अवधि, आपके कसरत की तीव्रता और आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं या नहीं। इसके साथ ही संतुलन होना भी बहुत ही जरूरी है। बेशक, आप स्टैमिना बढ़ाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करते हों लेकिन जरा सी चोट आपके लक्ष्य को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप स्टैमिना बढ़ाने के लिए ऐसे तरीके अपनाएं, जो आपके अनुकूल हों। इस लेख में हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो आपका स्टैमिना चंद दिनों में दोगुना कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

चंद दिनों में स्टैमिन तीन गुना तक बढ़ा देंगे ये तरीके

1. एक अच्छे रूटीन की है आपको जरूरत

आपको एक अच्छे प्रशिक्षण कार्यक्रम की आवश्यकता होती है, जिसमें दोनों पहलुओं पर एक साथ काम करते हुए आपको कम से कम 16 सप्ताह तक लग सकते हैं। आपका पहला लक्ष्य अधिक दौड के माध्यम से अपना स्टैमिना बढ़ाना है, जो आपकी मांसपेशियों, जोड़ों और हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ आपके स्टैमिना को बढ़ाने का काम करेगा।

2. छोटे कदमों से करें शुरुआत

जब आप शून्य से शुरू करते हैं, तो आपके लिए इस बात को सोचना थोड़ा शर्मनाक हो सकता है कि आप आगे बढ़ने से पहले थोड़ी देर सुस्ताना चाहते हैं। हालांकि ब्रेक लेना बहुत जरूरी है ताकि आपको किसी प्रकार की चोट का खतरा न रहे। जब आप शुरू करते हैं, तो एक ही गति में 5 मिनट तक दौड़ें। धीरे-धीरे अपनी टाइमिंग बढ़ाएं। इसके बाद आप अपनी टाइमिंग को 5 मिनट से दस मिनट तक, फिर 15 तक, और इसी तरह और ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

3. बहुत धीरे-धीरे अपनी रफ्तार बढ़ाएं

कभी भी इस विचार में न फंसे कि आपको दौड़ने के लिए ही दौड़ना है। जब आप दौड़ने के लिए स्टैमिना बढ़ा रहे होते हैं तो आपको अपनी गति को सहज और संवादात्मक बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होती है। गति हासिल करने के लिए स्प्रिंटिंग एक प्रभावी तरीका हो सकता है, लेकिन एक बार जब आप ध्यान केंद्रित करते हैं, तो आपके लिए धीरे-धीरे दौड़ना अधिक महत्वपूर्ण है।

4 ज्यादा रेप्स और वजन पर कम ध्यान दें

अपनी मांसपेशियों के स्टैमिना को बढ़ाने के लिए, हल्का वजन उठाने और अधिक रेप्स लगाने पर ध्यान दें। उदाहरण के लिए, 10 सेट के 3 रेप्स के बजाय, आप वजन कम कर 12 या 15 रेप्स भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपकी मांसपेशियों पर कम तनाव आएगा, जिससे आपको स्टैमिना बढ़ाने में अधिक मदद मिलेगी।

5. रिकवरी को नजरअंदाज न करें

पुरानी चोटों के अलावा, हृदय गति में वृद्धि, और कमजोर इम्यूनिटी आपकी फिटनेस के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। दूसरे शब्दों में कहें तो बहुत कठिन प्रशिक्षण आपके स्टैमिना को बढ़ाने के आपके प्रयासों को रोक सकता है। स्टैमिना को बढ़ाने के लिए और जिम में फिटनेस हासिल करना जारी रखने के लिए, हर हफ्ते 1 से 2 दिन एक ब्रेक या रिकवरी के लिए टाइम जरूर निकालें।

6. समझदारी से खाएं

कोई भी ऐसा विशिष्ट आहार या भोजन नहीं है, जो आपके स्टैमिना को बढ़ा सकता है, लेकिन उचित पोषण आपको अपने स्टैमिना का हाई करने में मदद जरूर करता है, इसलिए ध्यान और समझदारी से खाएं।

7. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

स्टैमिना बढ़ाने का सही तरीका नियमित व्यायाम है। यह काफी आसान तरीका है, जिसे हर कोई अपना सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source