... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : July 13, 2018 2:44 PM IST
बदलती जीवन शैली में रोजाना का दबाव, डिप्रेशन और तनाव की स्थिति मौजूदा वक्त की सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। हम रोजाना की जिंदगी में कुछ ऐसा नहीं कर रहे हैं जो मानसिक हेल्थ के लिए बेहतर हो। दिमाग को रिलैक्स करने और उसमें तरह-तरह की चिंता और तनाव को कम करने के लिए मेडिडेशन एक बेहतरीन जरिया होता है। मेडिटेशन के जरिये इंसान अपनी जिंदगी को सरल और सहज बना सकता है।
मेडिटेशन के माध्यम से जीवन में संतुष्टि और शांति का संचार होता है। भावनाओं को समझने और उन पर सही तरीके से नियत्रण रखने की क्षमता का भी विकास मेडिटेशन के द्वारा किया जा सकता है। भारत ही नहीं विश्व ने इसे अब मान लिया है कि योग और मेडिटेशन के जरिये कई तरह के रोगों और मानसिक विकारों पर नियंत्रण किया जा सकता है।
एक्सपर्ट मानते हैं कि नियमित तौर पर मेडिटेशन अगर लंबे समय तक लोगों द्वारा किया जाता है तो मानसिक और शारिरिक हेल्द बेहतर रहता है। सामान्यतया हर इंसान के जीवन में कभी न कभी कठिन दौर जरूर आता है। जीवन में तमाम तरह की समस्याएं और कठिन परिस्थिति हो तो खुद को असहाय सा भी महसूस कर सकता है। ऐसे समय में मेडिटेशन आपको बहुत सहायक हो सकता है। आइए जानते हैं मेडिटेशन के माध्यम से कैसे दबाव व तनाव का समाना किया जा सकता है।
मेडिटेशन के 7 फायदे
चित्रस्रोत: Shutterstock.