60 साल की महिला करती दिखी बर्फ पर स्केटिंग, बताया अपनी फिटनेस का राज

How To Stay Fit In 60s: अगर आप 60 तक पहुंचते-पहुंचते अपने शरीर की ताकत और मजबूती को बरकरार रखना चाहते हैं, तो 60 साल की इस जर्मन मॉडल की फिटनेस टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : January 7, 2026 9:53 AM IST

60 Ke Baad Young Kaise Dikhe: एक उम्र के बाद महिलाएं सजना-संवरना बंद कर देती है, अपनी पसंद के कपड़े पहनना छोड़ देती हैं और उन्हें क्या करना था ये भूलकर घर-परिवार की सेवा में खुद को न्योछावर कर देती हैं। ऐसी ही महिलाओं को जीवन में अपनी अलग पहचान बनाने को प्रेरित करती और कुछ कर गुजरने के लिए प्रोत्साहित करती हैं जर्मनी की मॉडल और इंफ्लूएंसर जीना ड्रेवालोव्स्की।

जीना ड्रेवालोव्स्की 60 साल ही हैं, लेकिन उनके पहनावे और फिटनेस से देखकर लगता है जैसे बस 25 साल की हों। वह अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज पोस्ट करती हैं और बताती हैं कि कैसे उन्होंने खुद को इतना फिट रखा है। हम चाहते हैं कि आप भी इस उम्र तक आते-आते 20-21 साल की लड़की की तरह फुर्तीली दिखें। इसलिए आज हम आपको इस लेख में जर्मन मॉडल जीना की फिटनेस का सीक्रेट बताने वाले हैं, जो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

रोज करें स्ट्रेचिंग

रोजाना अपनी मोबिलिटी यानी कि गतिशीलता को बेहतर बनाएं और स्ट्रेचिंग पर ध्यान दें। इससे आपके जोड़े ठीक रहेंगे और हमेशा फ्लैक्सीबल और चलने-फिरने के लिए तैयार रहेंगे। मॉडल भी रोजाना अपनी बॉडी और मसल्स को हेल्दी रखने के लिए इस उपायको अपनाती हैं।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें

जीना ने बताया कि वह रोजाना स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हैं और इसे कभी समझौता नहीं करती हैं। वह कैप्शन में लिखती हैं कि मजबूत पैर, कोर और संतुलन ढलान पर आत्मविश्वास और नियंत्रण रखता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से आपकी फुट मसल इम्प्रूव होती हैं और बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द और सीढ़ी चढ़ते-उतरते होने वाले दर्द से बचाती है।

अपने शरीर को अच्छे से पोषण दें

मॉडल की फिटनेस की तीसरा सीक्रेट है कि वह हमेशा अच्छी डाइट लेती हैं। उनका कहना है कि अच्छा भोजन अच्छी ऊर्जा के बराबर होता है। आप क्या खाते हैं यह मायने रखता है, विशेषकर उम्र बढ़ने के साथ। इसलिए अच्छे न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन से मिलें और अपनी उम्र और शारीरिक जरूरत के हिसाब से उसे मॉडिफाई करवाते रहें।

प्रोटीन आपका सबसे अच्छा दोस्त है

आप अपनी डाइट में प्रोटीन को जरूर शामिल करें। जर्मन मॉडल कहती हैं कि पर्याप्त प्रोटीन मांसपेशियों की ताकत, रिकवरी और दीर्घायु का समर्थन करता है। ऐसे में यह सभी के लिए वह अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करें।

मन से डर निकालें

कई महिलाएं अपने जीवन में इसलिए आगे नहीं बढ़ पाती हैं, क्योंकि वह अपने मन से डर, जिम्मेदारियों का बोझ और अन्य परेशानियों को भरकर रखती हैं। जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि आप खूब मजे करें, डर को खो दें और अपने शरीर पर भरोसा रखें। जॉय बहुत पावरफुल है और आत्मविश्वास की कोई उम्र सीमा नहीं होती।

Highlights

  • जीना ड्रेवालोव्स्की एक जर्मन मॉडल हैं, जो अपनी फिट बॉडी के लिए खूब चर्चित हैं।
  • जीना ड्रेवालोव्स्की की उम्र 60 साल की हैं।
  • खुद को फिट रखने के लिए वह बॉडी को एक्टिव रखती हैं और प्रोटीन रिच डाइट लेती हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बॉलीवुड में फिटनेस क्वीन कौन है?

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा हैं।

मलाइका अरोड़ा की तरह फिट कैसे दिखें?

आप योग, पिलाटेस और कार्डियो जैसी एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वस्थ आहार लें।

नीतू कपूर फिट रहने के लिए क्या खाती हैं?

नीतू कपूर अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स रिच फर्मेंटेड राइस कंजी खाती हैं।

50 के बाद फिट रहने के लिए क्या खाएं?

50 के बाद फिट रहने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और साबुन अनाज जरूर शामिल करें। जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से परहेज करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source