hamburger icon
A
Read in English

दीवाली पर मीठा खाने से नहीं बढ़ेगा वजन बस करें ये 6 काम, खूब खाएं-पिएं और रहें फिट

Diwali weight loss tips in hindi: नहीं चाहते हैं कि इस दीवाली बढ़े आपके वजन तो आपको बस ये 6 काम करने की जरूरत है। उसके बाद आप कुछ भी खा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 13, 2020 11:06 AM IST

दीवाली न सिर्फ एक रोशनी का त्यौहार है बल्कि इस दिन मीठा खाने का अपना अलग ही मजा होता है। हालांकि बहुत से लोग जो वजन घटाना चाहते हैं मीठे से दूरी बनाते हैं लेकिन इस दिन खुद को नहीं रोक पाते हैं और जमकर मीठा खाकर अपना वजन बढ़ा लेते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं इस दीवाली आपका वजन संतुलित रहे और मिठाईयां भी न छोड़नी पड़े तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिसके साथ आप आसानी से अपनी बॉडी फिट रख सकते हैं और जमकर मिठाईयां भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये टिप्स।

सुबह उठकर पिएं नींबू पानी

अपने दिन की शुरुआत अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर करें और इसके लिए आपको एक गिलास गर्म पानी और नींबू का रस पीने की जरूरत है। ये पेय आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। सुबह सबसे पहले गर्म नींबू पानी पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर को हाइड्रेटे रखने में मदद मिल सकती है। नींबू पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पेक्टिक फाइबर, पोटेशियम का एक समृद्ध स्रोत है, जो आपको क्रेविंग्स से लड़ने और वजन घटाने में मदद कर सकता है।

नाश्ता बिल्कुल न छोड़ें

सभी जानते हैं कि सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ता खाने से थर्मोजेनेसिस सक्रिय हो जाते हैं और आपके मेटाबॉलिज्म को उत्तेजित करने का काम करते हैं। हां इस बात का ध्यान रखें कि आपका नाश्ता महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का मिश्रण होना चाहिए। आप टोंड दूध, अंडे, साबुत गेहूं की रोटी, ताजा रस और कुछ फल अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

प्रोटीन और फाइबर लें

अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा शामिल करें, जो आपको तृप्त रखने में मदद करता है और आपको जरूरत से ज्यादा खाने से रोकता है। यह सब आखिरकार आपको अपने वजन घटाने के लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद करता है। अंडे, चिकन, मछली या यहां तक ​​कि प्रोटीन पाउडर के रूप में लीन प्रोटीन अपनी डाइट में शामिल करें।

बिना स्टार्च वाली, कम फैट वाली सब्जियां जैसे कि पालक, ब्रोकोली, प्याज, बोक चोय और फूलगोभी चुनें। ये सभी सब्जियां फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। सेब, संतरे, केले जैसे फल अपनी डाइट में शामिल करें और ज्यादा तले हुए खाद्य पदार्थ खाने से बचें। तले हुए भोजन के बजाए बेक्ड फूड चुनें और सॉस-बेस्ड व्यंजनों से बचें।

मीठा

इस दीवाली अपनी पसंदीदा मिठाईयां बिल्कुल भी न छोड़ें। आप अपनी पसंदीदा मिठाइयों का लुत्फ जरूर उठाएं लेकिन थोड़ी मात्रा में ही खाएं और उनका स्वाद चखें। ऐसा करने से आपके मुंह में स्वाद रहेगा। बाजार से बनी मिठाईयां लाने के बजाए आप घर की बनी मिठाईयां ही चुनें। अपने शुगर और नमक के सेवन को प्रतिबंधित करें।

हाइड्रेटेड रहें

जब आप एक साथ कई व्यंजनों का सेवन करते हैं, तो अपने आप को हाइड्रेटेड रखना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। लो-कैलोरी स्मूदी, जूस और नारियल पानी पीकर आप खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं। आप पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पीकर भी खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं।

अपना वर्कआउट न छोड़ें

त्यौहारों पर अक्सर वर्कआउट को हमेशा से नजरअंदाज किया जाता रहा है ऐसा न होने दें। हालांकि नियमित रूप से जिम जाना आपको मुश्किल सा दिखाई दे सकता है इसलिए घर पर ही कुछ आसान और तेजी से होने वाले वर्कआउट करें।