सिर्फ बालों का झड़ना ही नहीं, नाखून रगड़ने से ठीक हो जाती हैं ये 6 समस्याएं, जानिए नाखून रगड़ने का तरीका

Nail Rubbing Benefits: वैसे तो आपने काफी सारे लोगों को उनके हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़ते देखा होगा। क्योंकि, नाखूनों का आपस में रगड़ना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना गये है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : February 18, 2023 3:49 PM IST

शरीर को सेहतमंद रखने में नाखूनों का अहम किरदार होता है। अगर आप अपने नाखूनों को आपस में रगड़ते (Nail Rubbing Benefits) हैं, तो इससे कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसे एक अच्छा व्यायाम माना गया है। आपको कहीं भी और कभी भी इस व्यायाम को करने के लिए सोचने की जरूरत नहीं है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को दुरुस्त हो या बालों से जुड़ी किसी तरह की समस्या का हल पाना हो, हर तरह की समस्या के इलाज के लिए ये व्यायाम मददगार हो सकता है। लेकिन आपको इसके लिए सिर्फ इस बात का ख्याल रखना होगा, कि आप नाखूनों को सही तरह से आपस में रगड़ें। आइये जानते हैं इससे जुड़े फायदों के बारे में।

नाखून रगड़ने के फायदे - Nail Rubbing Benefits in Hindi

बालों को मिले पोषण

नाखूनों को आपस में रगड़ने से बालों स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। जिस वजह से बालों को पोषण मिलता है और उनसे जुड़ी कोई समस्या नहीं होती।

नहीं होगा गंजापन

अगर आप हर रोज अपने नाखूनों को आपस में रगड़ते हैं, तो बाल नहीं झड़ेंगे। साथ ही बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी और नये बाल उगने लगेंगे।

सुधरता है ब्रेन फंक्शन

नाखूनों में कई तरह के एक्यूप्रेशर होते हैं, जिनका कनेक्शन दिमाग से होता है। नाखूनों को आपस में रगड़ने से दिमाग तेज होता है, और चिंता, तनाव जैसी चीजें दूर रहती हैं।

स्किन के लिए बेहतर

नाखूनों आपस में रगड़ने से स्किन में ग्लो बढ़ता है। साथ ही स्किन की कोशिकाओं को पोषण मिलता है।

नहीं होगा स्किन इंफेक्शन

अगर आपको स्किन में इंफेक्शन या किसी तरह की एलर्जी की समस्या है तो नाखूनों को आपस में रगड़ने से इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

नाखून रगड़ने का तरीका

नाखूनों को आपस में रगड़ना एक अच्छा व्यायाम है। इसे सही तरह से रगड़ने से ही इससे जुड़े लाभ मिल सकते हैं। इसका सही तरीका यही है कि आप अपने दोनों हाथों को चाथी के सामने रकें और उंगलियों को अंदर की तरफ मोड़ें। फिर नाखूनों को आपस में रगड़ना शुरू करें।

कम से कम 10 मिनट तक नाखूनों आपस में रगड़ना काफी होता है। लेकिन अगर आप बीपी के मरीज हैं, या कोई महिला गर्भवती है तो इस व्यायाम को करने से बचना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी आपकी जागरूकता के लिए है। अगर आप इन युक्तियों को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले अपने विशेषज्ञ/चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source