कुर्सी पर बैठे-बैठे झुक गई है कमर तो रोजाना करें ये 7 योगासन, टेंढ़ी कमर भी हो जाएगी सीधी

Yoga For Good Body Posture: अगर आप भी घंटो अपनी कुर्सी पर बैठ कर काम करने पर मजबूर हैं, और मांसपेशियों की अकड़न से परेशान हैं, तो कुछ खास योगासन इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : February 14, 2023 5:51 PM IST

Yoga For Good Body Posture: घर हो या ऑफिस, काम करने के लिए घंटों तक बैठना हम सभी की मजबूरी है। हालांकि ऐसा करना हमारी हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक भी है। लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठने से अक्सर पीठ और कंधे अकड़ने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या को झेल रहे हैं, तो योग इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। जैसा कि हम सभी को पता है कि योग करने के अनगिनत फायदे होते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो हेल्थ से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए योग को अपने डेली रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। यहां हम आपको कुछ योग आसन बता रहे हैं जिनका आपको नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए।

बॉडी पॉश्चर को ठीक करने वाले योगासन - (Yoga For Good Body Posture In Hindi)

काऊ फेस हैंड्स आसन

काऊ फेस हैंड्स यानि की गोमुखासन करने में जांघे और दोनों हाथ एक तरफ पतले और दूसरी तरफ चौड़े होते हैं। इस आसन को करने के लिए अपने दोनों हाथों को पीठ के पीछे से ले जाकर पकड़ लें। इससे आपको अपनी छाती और पीठ दोनों को ही फैलाने में मदद मिलेगी। अगर अप इस आसन को पहली बार कर रहे हैं, तो शुरुआत में कम से कम 15 से 20 सेकेंड के लिए इस पोज को करें। जिसके बाद धीरे-धीरे समय को बढ़ाते जाएं। एक्सपर्ट्स की मानें तो दो मिनट तक होल्ड करने का सबसे अच्छा सम्स्य होता है।

वॉल शोल्डर ओपनर

इस आसन को करना बेहद आसान है। इसे करने के लिए आपको अपने कंधे को दीवार के सहारे फैलाना है। इस पोज को कम से कम 15 सेकेंड तक करें। फिर समय बढाकर एक से दो मिनट तक ले जाएं। दोनों तरफ से इस पोज को दोहराना न भूलें।

कैट-काऊ पोज

इस आसन को मार्जरी आसन भी कहते हैं। रोज इस आसन को करने से रीढ़ की और कंधे की मांसपेशियों की अच्छी स्ट्रेचिंग होती है। इसके करने के लिए सबसे पहले जमीन में दोनों घुटनों और हाथों को टेक लें। फिर जांघों को ऊपर की तरफ करके घटनों को 90 डिग्री का कोण बना लें। पेट को नीचे लाएं और आगे की ओर स्ट्रेच करें। हर रोज इस आसन को 15 से 30 सेकेंड के लिए जरुर करें।

प्लैंक पोज

इस आसन को करने के लिए आपको बस प्लैंक पोज को मेंटेन करना होगा। इस आसन को करने से आपके शरीर की पूरी शक्ति, गतिशीलता और स्थिरता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

आर्म रोटेशन

इस पोज को करने से आपके कंधों और पीठ की मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं। जोकि ऐसा करने का सबसे आसान तरीका है। इसे करने के लिए आपको अपने दोनों हाथों को दस-दस बार क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइस घुमाना होता है।

डीप शोल्डर एक्सटेंशन पाम रीच

इस योग आसन को करने के लिए आपको एक योग मैट की जरूरत पड़ेगी। जिसपर बैठकर हाथों को जमीन पर रखते हुए पीछे की तरफ फैलाना होगा। अब सही पोस्चर को रखते हुए हाथों को स्ट्रेच करें। ऐसे 15 सेकेंड तक करें और दो मिनट का होल्ड रखें।

बटरफ्लाई पोज

इस पोज को करने के लिए योगा मैट पर बैठ जाएं। फिर अपने पैरों के तलवों को आपस में मिला लें। फिर दोनों पैरों को अपने हाथों से पकड़ते हुए कम से कम 15 से 20 सेकेंड तक इसी स्थिति में बने रहें। आप जैसे जैसे इसे बेहतर तरीके से करते जाएंगे, वैसे वैसे अपने हिसाब से समय भी बढ़ा सकते हैं।

यह कुछ ऐसे पोस्चर हैं, जिनकी मदद से आप अपने कंधों और पीठ की मांसपेशियों को आसाम दे सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source