Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर से पानी सोखने का काम करती हैं ये 5 ड्रिंक! जानें कहीं आपकी पसंदीदा ड्रिंक तो नहीं सोख रही शरीर से पानी

Worst Drinks in Summer : आप भले ही मानें या न मानें लेकिन ये ड्रिंक्स आपके शरीर से पानी को सोखने का काम करती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये ड्रिंक्स।

शरीर से पानी सोखने का काम करती हैं ये 5 ड्रिंक! जानें कहीं आपकी पसंदीदा ड्रिंक तो नहीं सोख रही शरीर से पानी
शरीर से पानी सोखने का काम करती हैं ये 5 ड्रिंक! जानें कहीं आपकी पसंदीदा ड्रिंक तो नहीं सोख रही शरीर से पानी

Written by Jitendra Gupta |Updated : June 2, 2023 5:55 PM IST

Worst Drinks in Summer : जिस हिसाब से बाहर गर्मी पड़ रही है उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं है कि शरीर में इन दिनों पानी की कमी (Deficiency of water in summers)आपके लिए घातक साबित हो सकती है। आप सोच रहे होंगे कि मैं तो पूरे दिन पानी पीता रहता हूं फिर भी पानी की कमी कैसे हो गई? ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है कि दिन भर पानी पीने के बावजूद उनके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। लेकिन ऐसा होता क्यों है? दरअसल आप दिनभर में पानी के साथ-साथ कुछ ऐसे ड्रिंक्स का सेवन कर बैठते हैं, जो आपके शरीर से पानी सोखने का काम करती हैं। आप भले ही मानें या न मानें लेकिन ये ड्रिंक्स आपके शरीर से पानी (Worst Drinks in Summer in hindi)को सोखने का काम करती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये ड्रिंक्स, जो आपके शरीर से पानी सोखती हैं।

1-कॉफी (Coffee in hindi)

गर्मी के दिनों में आप जितना ज्यादा कॉफी पिएंगे उतना ही आपके शरीर के लिए घातक रहेगा। दिन में एक से दो कप तक कॉफी का सेवन आपको एक्टिव रखेगा लेकिन जितना ज्यादा आप कॉफी पिएंगे उतना ही पानी शरीर से कम होता जाएगा।

2-ग्रीन टी (Green tea in hindi)

फिटनेस फ्रीक और वजन घटाने की कोशिश में लगे लड़कियां और लड़के भूलकर भी जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन न करें क्योंकि ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ग्रीन टी का जरूरत से ज्यादा सेवन आपके शरीर से पानी सोखने का काम करता है।

3-ब्लैक टी (Black Tea in hindi)

वजन घटाने के शौकीन लोग अक्सर ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं क्योंकि इसमें दूध नहीं डाला जाता और ये फैट बढ़ाने का काम करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आप गर्मी के दिनों में जरूरत से ज्यादा ब्लैक टी पीते हैं तो ये शरीर से पानी सोखने का काम करती है, जो आपके लिए चिंता का सबब बन सकता है।

4-वाइन (Wine in hindi)

दिन का एक-आधा पैग आपके दिल की सेहतके लिए अच्छा माना जाता हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके शरीर से पानी सोखने का काम करती है? जी हां, वाइन में भी एल्कोहल होता है, जो शरीर से पानी सोखने का काम करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5-नींबू पानी (lemon water in hindi)

गर्मी के दिनों में नींबू पानी आपकी सेहत को दुरुस्त बनाने का काम करता है लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीते हैं तो ये आपके शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकता है। ऐसा नींबू के एसिडिक गुणों के कारण होता है, जितना ज्यादा नींबू उतना ज्यादा नुकसान। इसलिए ज्यादा नींबू पानी न पिएं।

About the Author

... Read More