60 की उम्र में चाहते हैं कंप्यूटर जैसा तेज दिमाग? अगर हां, तो आज से शुरू कर दें ये 5 काम

Ways to keep your brain sharp : उम्र बढ़ने के साथ ब्रेन को शार्प करने के लिए आप कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 19, 2023 10:31 AM IST

Ways to keep your brain sharp : बढ़ती उम्र के साथ दिमाग कमजोर होना काफी कॉमन सी बात है। लेकिन कुछ लोग अपने दिमाग को हर उम्र में शार्प रखना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं, तो आप आप अपनी इस चाहत को बहुत ही आसानी से पूरा कर सकते हैं। बस आपको इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो करने की जरूरत होती है। अक्सर होता ये है कि कई लोग अपनी बढ़ती उम्र के दौरान यह मानकर चलते हैं कि उनका दिमाग कमजोर हो रहा है और वे अपने निर्णय नहीं ले पाएंगे, इसलिए वे उम्र के साथ अपने सभी निर्णय दूसरों पर छोड़ते चले जाते हैं। इसका परिणाम आपके मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्रेन शार्प हो, तो सबसे पहले खुद पर विश्वास करना शुरू कर दें। आइए जानते हैं बढ़ती उम्र के साथ ब्रेन को शार्प कैसे करें?

ब्रेन को रखें एक्टिव

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप अपने ब्रेन को स्थिर रखते हैं, तो यह धीरे-धीरे यह काम करना स्लो कर देता है। इसलिए अपने ब्रेन को शार्प करने के लिए आपको इसे खुद से भी एक्टिव रखने की जरूरत होती है। इसके लिए आप कई तरह के ब्रेन शार्प करने वाले गेम्स, पज्जल जैसी मेंटल एक्टिविटीज करें। इससे ब्रेन शार्प होगा। साथ ही आपका खुद पर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 

सीखने की नहीं होती है कोई उम्र

उम्र बढ़ने के साथ अपने ब्रेन की क्षमता को बढ़ाने के लिए सीखना न छोड़ें। अगर आप उम्र के साथ-साथ कुछ नया सीखने की जिज्ञासा रखते हैं, तो इससे मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। दरअसल, सीखना भी एक तरह का मेंटल एक्‍सरसाइज है, जो आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं को बढ़ावा देता है। साथ ही आपका दिमाग कई अन्य तरीकों से सोचने की कोशिश करता है। 

इंद्रियों का करें इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्रेन शार्प हो, तो सबसे पहले अपनी सभी इंद्रियों का प्रयोग करना सीखएं। ध्यान रखें कि किसी भी चीज को सिखने के लिए हमारी इंद्रियों उतनी ही उपयोगी होती हैं, जितना हमारा दिमाग। इसलिए अगर आप कुछ नया देख रहे हैं या सीख रहे हैं, तो उसे हर तरह से समझने की कोशिश करें। छूकर, महसूस करके, सूंघकर जैसे कई तरीकें अपनाएं।

खुद की क्षमता पर रखें विश्वास

अगर आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है, तो इसका असर आपके ब्रेन पर पड़ता है। ऐसी स्थिति में आप दूसरों की मदद लेने लग जाते हैं। इसलिए जब भी कोई कार्य करें, तो सबसे पहले अपने ऊपर विश्वास रखें कि आप इस काम को पूरा कर सकते हैं। इससे ब्रेन के कार्य करने की क्षमता पर सकात्मक असर पड़ता है। 

एक्सरसाइज करें

मेंटल हेल्थ के लिए बेहतर खानपान के साथ-साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज की भी जरूरत होती है। इसके लिए आप रोजाना ब्रेन से जुड़े एक्सरसाइज, योग इत्यादि का सहारा ले सकते हैं।

बढ़ती उम्र के साथ ब्रेन को शार्प करने के लिए आप इन तरीकों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की मानसिक परेशानी महसूस हो रही है, तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से जरूर विचार विमर्श करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source