
Also Read
जिम ट्रेनर सप्लीमेंट के नाम पर लड़कों को खिला रहे हैं ये 5 बेकार की चीजें, जानें इनकी हकीकत
हममें से ज्यादातर पुरुषों या फिर यूं कहें कि 18 साल के बाद से ही जिम का चस्का लग जाता है और इस चस्के में कभी न कभी हमें ऐसे जादुई सप्लीमेंट (useless supplements)का लालच दिया जाता है, जो हमारी फिजीक में अद्भुत बदलाव का वादा करती हैं। अगर आप जिम जाते हैं तो आपने गौर किया होगा कि वहां मौजूद जिम के मालिक, जिम में मौजूद बॉडी बिल्डर, आस-पास के जिम गुरु या फिर ट्रेनर सभी सप्लीमेंट (useless supplements) के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे होते हैं। अगर आपका सामना अभी तक इनसे नहीं हुआ है तो आप भाग्यशाली हो सकते हैं।
क्या आपको लगता है कि वाकई में इन सप्लीमेंट के बिना बॉडी बनाना मुश्किल है? क्या आपको नहीं लगता है अपनी मेहनत की कमाई ऐसी चीजों पर खर्च करना बेकार हैं, जो शरीर को थोड़े दिनों के लिए ही फायदा पहुंचाती हैं? इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनको लेकर अक्सर जिम ट्रेनर और जिम गुरु आपको बेवकूफ बनाते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें।
बीसीएए का मतलब है ब्रांच्ड चेन एमिनो एसिड, जो कि तीन मुख्य एमिनो एसिड का एक समूह है। ये तीन एसिड हैं ल्यूकिन, आइसो ल्यूकिन और वैलिन। ये जरूरी एमिनो एसिड हैं क्योंकि आपका शरीर खुद इनका उत्पादन नहीं कर सकता है और आपको इन्हें फूड (useless supplements)से ही प्राप्त करने की जरूरत होती है।
क्या है दावाः ये मांसपेशियों को ब्रेकडाउन होने से बचाता है, मांसपेशियों की थकान और दर्द को कम करता है।
क्या है हकीकतः अगर आप प्रति किलो 1.6 ग्राम डायटरी सोर्स से प्रोटीन प्राप्त कर रहे हैं तो आपको बीसीएए को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना व्यर्थ है।
ग्लूटेमाइन भी एक एमिनो एसिड है, जो हमें अपने खाने से प्राप्त होने वाला प्रोटीन है।
क्या है दावाः मांसपेशियों के निर्माण, ग्रोथ हार्मोन को बढ़ाने और मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है।
क्या है हकीकतः हमारे शरीर को जितना ग्लूटेमाइन चाहिए होता है, वह हमें प्रोटीन से मिल जाता है हम ज्यादातर अतिरिक्त ग्लूटेमाइन सप्लीमेंट (useless supplements) के माध्यम से प्राप्त करते हैं, जो मांसपेशियों तक पहुंच ही नहीं पाता है। यह सिर्फ और सिर्फ कुछ ही स्थितियों में सहायक होता है जैसे - गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए, इम्यूनिटी सिस्टम के सही से काम करने के लिए और हमारे आंतों के स्वास्थ्य के लिए।
मास गेनर एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो आपके शरीर के लिए बिल्कुल व्यर्थ है। मास गेनर (useless supplements) लेने वाले लोग इस बात को जान लें कि आप सिर्फ कार्बोहाइड्रेट और फैट के पाउडर के लिए अपने पैसे खराब कर रहे हैं। ये दोनों चीजें ही आप आसानी से केले, आइसक्रीम और पेनकेक्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
क्या है दावाः अद्भुत तरीके से आपकी मांसपेशियों और वजन को बढ़ाने का काम करता है।
क्या है हकीकतः आपको पाउडर के रूप में अतिरिक्त कैलोरी प्रदान करता है, जिसे आसानी से भोजन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
हम सभी जानते हैं कि टेस्टोस्टेरोन सभी हार्मोन का राजा है, जिसकी बॉडी बिल्डिंग के लिए सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
क्या है दावाः शरीर को सुडौल बनाने के लिए टेस्टोस्टेरोन को बहुत ज्यादा बढ़ा देना चाहिए।
क्या है हकीकतः पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स भरे फूड्स खाने, 8 से 9 घंटे की नींद लेने और किसी हानिकारक लत में न पड़कर आप टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ा सकते हैं।
डायनाबोल स्टेरॉयड को बेचने का एक वैधानिक रूप है। हालांकि बिना किसी पेशेवर सलाह के इसका उपयोग करना मतलब जान गंवाना है।
क्या है दावाः जादुई रूप से मांसपेशियों के मास को बढ़ाना और आपकी बॉडी बनाने की गति को तेज करना।
क्या है हकीकतः ऊपर लिखा गया दावा भले ही सही है। हालांकि इसके जोखिम और फायदे के बीच अंतर बहुत ज्यादा है। ये आपको कई स्वास्थ्य खतरों (useless supplements)की ओर धकेल सकता है, जिसके कारण आपकी मौत भी हो सकती है।