... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 2, 2022 6:34 PM IST
बिजी शेड्यूल में इन 5 टिप्स से भी घटाया जा सकता है वजन! जानें शरीर पर चढ़ी चर्बी को कम करने के 5 टिप्स
वजन घटाने के लिए पारंपरिक डाइट में आप सलाद, पत्तेदार सब्जियां, फल और प्रोटीन रिच फूड्स खाते होंगे, जिससे अच्छे नतीजे भी मिलते हैं। पसीना बहाने के अलावा इंटेंस वर्कआउट भी वजन घटाने में मदद करता है लेकिन जब वक्त की कमी होती है तो आपके लिए डाइट और वर्कआउट दोनों के लिए ही समय निकालना मुश्किल हो जाता है। बिजी शेड्यूल में से वक्त निकालकर वजन घटाने के लिए तरीकों को ढूंढना हर किसी के लिए मुश्किल होता है लेकिन अब आप कुछ आसान तरीकों से वजन घटा सकते हैं। इन तरीकों के लिए आपको पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होती है। आइए जानते हैं ऐसे छोटे-छोटे काम के बारे में, जो आपका वजन कम करने में मदद करेंगे।
वजन घटाने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी आपको संतुष्ट महसूस कराने में मदद करता है। दरअसल बहुत से लोग प्यास लगने पर खाना-खाना शुरू कर देते हैं, जो वजन को बढ़ाने में मदद करता है। पानी कैलोरी बर्न करने में मदद करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहरनिकालने का काम करता है।
कॉफी, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, सोडा और जूस, जिनमें फ्लेवर एड किया जाता है वो आपको वजन घटाने से रोकते हैं। बहुत बार ये ड्रिंक्स आपको दिन में 1000 कैलोरी तक प्रदान करते हैं। शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि सिर्फ कैलोरी इनटेक में वृद्धि करता है।
जरूरी नहीं कि आप वजन घटाने के लिए रोजाना जिम जाएं। आप चलना, दौड़ना, साइकिलिंग जैसी कुछ आम गतिविधियां भी कर सकते हैं, जो आपको वांछित परिणाम देने में मदद करेंगी। आप चाहें तो खुद से ही गाड़ी धो सकते हैं, फर्श की सफाई कर सकते हैं, खाना पका सकते हैं, कपड़े प्रेस कर सकते हैं, जो आपके शरीर को आकार देने में मदद करेंगे।
कटोरा भरकर सलाद खाना आपकी भूख को शांत करने में मदद कर सकता है। सलाद में ढेर सारे फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। चूंकि हमारा शरीर फाइबर को सही तरीके से नहीं पचा पाता है इसलिए आपके शरीर का कैलोरी इनटेक नहीं बढ़ता है। इसके अलावा सलाद में ढेर सारे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के सही विकास के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
फाइबर से संपन्न फूड्स का सेवन आपको वजन कम करने में मदद करता है क्योंकि इन्हें आसानी से नहीं पचाया जा सकता है। धीमे पाचन के कारण आपके शरीर की फूड्स की भूख कम हो जाती है। जिन फूड्स में घुलनशील फाइबर होता है, वो आपकी आंतों को अच्छे आकार में रखने में मदद करता है। फाइबर से संपन्न फूड्स आपकी भूख को शांत करने में मदद करता है।