पीरियड्स में वर्कआउट करते वक्त इन गलतियों से फ्लो हो सकता है हेवी, जानें कौन सी गलती पड़ सकती है भारी

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को विशेष प्रकार के वर्कआउट की सलाह दी जाती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 वर्कआउट के बारे में, जिन्हें करने से आप पीरियड्स के दर्द और परेशानी से राहत पा सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 10, 2023 5:30 PM IST

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाली दिक्कत कम नहीं होती है। इन दिनों में महिलाओं को हेवी फ्लो के साथ-साथ तेज दर्द, मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और दूसरी परेशानियां होने लगती हैं। इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि हर महिला के लिए पीरियड्स अलग-अलग तरह की परेशानियां लेकर आता है और ये परेशानी हर महीने महिलाओं को झेलनी पड़ती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को विशेष प्रकार के वर्कआउट की सलाह दी जाती है,लेकिन ये वर्कआउट पीरियड्स के दौरान बदलने की जरूरत होती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 वर्कआउट के बारे में, जिन्हें करने से आप पीरियड्स के दर्द और परेशानी से राहत पा सकती हैं।

पीरियड्स के दर्द और परेशानी को कम करने वाले वर्कआउट

1-वर्कआउट करें चेंज

पीरियड्स के दौरान थकान होना या फिर थका-थका महसूस करना आम बात है लेकिन अगर आपका बहुत सारा काम पेंडिंग पड़ा है तो हल्का-फुल्का योग करें या फिर स्ट्रेच करें। ये आपको नार्मल करने से लेकर एनर्जी से भर देगा, जिसके बाद आप अपना वर्कआउट शुरू कर सकती हैं।

2-वॉक और जॉगिंग

ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स होने पर वर्कआउट छोड़ देती हैं लेकिन इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि इसका प्रभाव हमारे शरीर पर उल्टा पड़ता है। आप सिर्फ वॉक या फिर जॉगिंग की मदद से भी खुद को एनर्जी से भरपूर रह सकती हैं। इसलिए ये एक्सरसाइज करना न भूलें।

3-रूटीन करें फॉलो

इस बात को जान लें कि सिर्फ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या वेट लिफ्टिंग ही एक्सरसाइज नहीं है। आप पीरियड्स के दौरान हल्की एक्सरसाइज भी कर सकती हैं जैसे वॉक, जॉगिंग, प्रणायाम। ये सभी आपके फिटनेस रूटीन को बनाए रखने में मदद करेंगी।

4-योग करें

पीरियड्स के दर्द और परेशानियों को कम करने में योग, स्ट्रेचिंग और वॉक जैसी एक्सरसाइज काफी फायदेमंद हो सकती हैं। ये एक्सरसाइज ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है और लक्षणों को कम करता है। इसलिए इन एक्सरसाइज को जरूर फॉलो करें।

5-शरीर पर न डालें दबाव

पीरियड्स के दौरान शरीर थका-थका और आपकी बॉडी को काफी नुकसान पहुंचता है, जिससे राहत पाने के लिए शारीरिक गतिविधियां करना जरूरी है। अगर आप अपना वर्कआउट रूटीन सही तरीके से फॉलो नहीं कर पा रही हैं, तो फिटनेस कोच की मदद लें। ये आपकी परेशानी को हल कर सकता है क्योंकि उनके पास आपको आराम पहुंचाने वाला रूटीन होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source