कैसे चुने सही प्रोटीन पाउडर? नकली पाउडर खाने से सड़ सकती हैं बॉडी, 5 टिप्स से चुनें प्रोटीन पाउडर

अगर आपको बॉडी बनानी है तो आपको सही प्रोटीन की जरूरत होगी लेकिन सही प्रोटीन चुनें कैसे?

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 28, 2021 5:01 PM IST

अगर आप फिटनेस प्रेमी हैं तो आप प्रोटीन की जरूरत और बॉडी बिल्डिंग व फिट रहने के लिए प्रोटीन विकल्पों के बारे में जरूर जानते होंगे। प्रोटीन हमारे शरीर को आकार और ऊर्जा देने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। हालांकि जब बात बाजार से प्रोटीन से खरीदने की आती है तो हमें ये कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं लगता है। आपका जिम ट्रेनर या फिर आपको कोई दोस्त ऐसी कोई दुकान के बारे में जानता होगा, जहां प्रोटीन पाउडर मिल जाता है। ज्यादातर प्रोटीन पाउडर महंगे होते हैं और इसलिए आप गूगल भी सर्च करते हैं। लेकिन थक-हार कर आप ऐसा प्रोटीन पाउडर चुन लेते हैं, जो आपकी जेब पर भारी नहीं होता लेकिन क्या उसका इतना फायदा मिलता है। नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आपने जो पाउडर लिया है वो बिल्कुल सही है। अगर आप भी प्रोटीन पाउडर की तलाश में हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसे 5 तरीके के बारे में बता रहे हैं, जो आपको सही प्रोटीन चुनने में मदद करेंगे।

कैसा होना चाहिए प्रोटीन

कोई भी प्रोटीन पाउडर खरीदने से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि कितने प्रकार के प्रोटीन पाउडर होते हैं और इन सबमें क्या अंतर होता है। इस बात को ध्यान में रखें कि आप जो भी प्रोटीन खरीद रहे हैं वह आपकी फिटनेस के अनुरूप हो। प्रोटीन पाउडर हालांकि दो प्रकार के होते हैं, जैसे सोया प्रोटीन और व्हेट प्रोटीन। व्हेट प्रोटीन दूध से अलग किया हुआ प्रोटीन होता है, जिसे होल प्रोटीन भी कहा जाता है। ये एमिनो एसिड से भरा होता है और वर्कआउट के बाद अच्छा माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ सोया प्रोटीन सोयाबीन से बना होता है, जो बैड कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद करता है और बोन मास बढ़ाता है।

आपका फिटनेस गोल क्या है

जैसा कि हम बता चुके हैं कि आपका प्रोटीन पाउडर आपके फिटनेस रूटीन के अनुरूप होना चाहिए। अगर आपका लक्ष्य मसल्स मास बढ़ाना है तो व्हेट प्रोटीन लें लेकिन अगर आप वेगन डाइट चुन रहे हैं और अपनी डाइट को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको सोया प्रोटीन पाउडर का विकल्प चुनना चाहिए।

बायोलॉजिक्ल वैल्यू पहचानें

प्रोटीन की बायोलॉजिक्ल वैल्यू को मांपने का तरीका ये है कि आपके प्रोटीन को आपका शरीर कितना अवशोषित कर पाता है। जितना हाई वैल्यू होगा आपका शरीर भी उतना प्रोटीन प्राप्त करेगा। ये आमतौर पर पैकेट पर नहीं लिखा होता है क्योंकि अलग-अलग प्रोटीन पर अलग अलग वैल्यू होती है। व्हेट प्रोटीन मसल्स को बढ़ाने में मदद करता है इसलिए इसकी वैल्यू हाई होती है।

बीसीएए गुणवत्ता

बीसीएए का मतलब है ब्रांच्ड चेन एमिनो एसिड। इसका अर्थ ये है कि इसमें सभी प्रकार का एमीनो एसिड होते हैं, जो प्रोटीन को पूर्ण प्रोटीन बनाते हैं। ये आपके शरीर में प्रोटीन की जरूरी मात्रा को पूरा करता है। इसके साथ ही इनमें कम कैलोरी होती है । अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं या फिर लीन मसल्स चाहते हैं तो बीसीएए वाला प्रोटीन, व्हेट प्रोटीन से बेहतर माना जाता है।

कितना महंगा होना चाहिए प्रोटीन

ये बात सबसे ज्यादा महत्व रखती है उसकी कीमत। आपको यह देखना होगा कि आपको प्रति ग्राम पाउडर की कितनी कोस्ट आ रही है। अलग-अलग प्रोटीन अलग-अलग रेट के होते हैं। इसलिए अपनी जरूरत के अनुरूप प्रोटीन लें। महंगे-सस्ते से फर्क नहीं पड़ता, जो आपको सही लगे वही प्रोटीन लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source