Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शादी में ज्यादा खाने से हुआ पेट खराब! इन 5 टिप्स की मदद से शादी के बाद करें बॉडी को डिटॉक्स, पाएं परफेक्ट शेप

Detox Body after Marriage : अगर आपके घर में भी शादी का माहौल बन रहा है और आप चाहते हैं कि आपका स्वास्थ्य न बिगड़े तो इन 5 टिप्स से अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं।

शादी में ज्यादा खाने से हुआ पेट खराब! इन 5 टिप्स की मदद से शादी के बाद करें बॉडी को डिटॉक्स, पाएं परफेक्ट शेप
शादी में ज्यादा खाने से हुआ पेट खराब! इन 5 टिप्स की मदद से शादी के बाद करें बॉडी को डिटॉक्स, पाएं परफेक्ट शेप

Written by Jitendra Gupta |Published : December 6, 2022 1:20 PM IST

Detox Body after Marriage : शादी का सीजन हर एक व्यक्ति के लिए खास होता है फिर चाहे वो खुद दूल्हा हो या फिर बारात में शामिल होने वाली सगे-संबंधी। शादी कोई एक दिन का तो काम है नहीं बल्कि शादी से 4 या 5 दिन पहले ही सारे फंक्शन शुरू हो जाते हैं और इस दौरान आप ठूंस-ठूंस कर खाते हैं, जिसकी वजह से तमाम तरह की परेशानियां पैदा हो जाती हैं। इन परेशानियों में दस्त से लेकर पेट में ऐंठन और पेट में दर्द की परेशानी हो सकती है साथ ही आपका हाजमा भी बिगड़ सकता है। अगर आपके घर में भी शादी का माहौल बन रहा है और आप चाहते हैं कि आपका स्वास्थ्य न बिगड़े तो इन 5 टिप्स से अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से टिप्स आपको रखेंगे शादी के सीजन में फिट और अगर ज्यादा खा लिया है तो कैसे करें शरीर को डिटॉक्स (Detox Body after Marriage in hindi)।

1-हाइड्रेट रहें (Stay hydrated)

दिन कोई भी हो आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना है ताकि आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा ही न हो। शादी के दौरान बहुत ज्यादा खा लेने या फिर शराब पीने से हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है इसलिए पानी की मात्रा को पूरा करना बहुत ही जरूरी है। आप पानी में नींबू और शहद डालकर भी पी सकते हैं, जो आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखेगा और आप खाने को पचा पाएंगे।

2-हल्का खाना लें ( Take easy-to-digest food)

शादियों में परोसा जाने वाला खाना आपके लिए पचा पाना मुश्किल होता है, जिसकी वजह से लिवर के साथ-साथ किडनी और पेट पर भी बुरा असर पड़ता है। शादी में बहुत ज्यादा खा लेने के बाद आपको हाई प्रोटीन वाले फूड्स या फिर फुल क्रीम दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आप चाहें तो खिचड़ी, दलिया, सूप भी ले सकते हैं, जो आपको हल्का रखने में मदद करेंगे।

Also Read

More News

3-एंटी-ऑक्सीडेंट रिच फूड्स (Consume antioxidant-rich foods)

गोभी, काले, ब्रोकली, पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से संपन्न होती हैं, जो पेट की सूजन या फिर पेट फूलने की परेशानी को कम करने का काम करती हैं। इसके अलावा आप सुबह उठकर ग्रीन टी भी पी सकते हैं, जो सूजन को कम कर सकती हैं। टमाटर भी इसमें आपकी मदद कर सकता है और आपके शरीर में हो रही पानी की कमी को दूर करता है।

4-नींद का समय बढ़ाएं (Increase your sleep)

आठ घंटे की नींद आपके शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती है, जिसकी वजह से आपका हाजमा दुरुस्त रहता है। अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो अपनी डाइट को ठीककरिए और सोने से पहले कंप्यूटर और मोबाइल फोन को दूर रख दीजिए। ऐसा करने से आपको नींद बेहतर आती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5-एक्सरसाइज करें (Start exercising)

शादी की वजह से भले ही आपको एक्सरसाइज करने का समय न मिला हो लेकिन शादी खत्म होने के बाद तुरंत एक्सरसाइज शुरू कर दें, जिससे आपको शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आपको कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलेगी। आप चाहें तो शेप को वापस से ठीक करने के लिए वेट लिफ्टिंग भी कर सकते हैं।

About the Author

... Read More