
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Truth about whey protein: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। ज्यादातर लोग प्रोटीन के बारे में यही सोचते हैं, कि यह हमारे शरीर की मसल्स बनाने के लिए जरूरी होता है। लेकिन इसके अलावा प्रोटीन के और भी बहुत सारे काम हैं, जो बहुत जरूरी होते हैं। प्रोटीन हमारे शरीर के हर एक कोशिका में भी होता है और कोशिकाओं में हुए डैमेज को रिपेरयर करने के लिए भी हमारे शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है। बहुत से ऐसे फूड्स हैं, जिनमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है, लेकिन जब बात मसल बिल्ड करने की होती है, तो डाइट में मिलने वाले प्रोटीन कई बार काफी नहीं हो पाता है और ऐसे में प्रोटीन सप्लीमेंट्स की जरूरत पड़ती है। व्हे प्रोटीन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोटीन में से एक है, जिसके बारे में हर कोई जानता है। लेकिन देखा गया है कि व्हे प्रोटीन से जुड़ी कुछ गलत फहमी हैं, जिन्हें दूर करना बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं व्हे प्रोटीन से जुड़ी उन 5 गलतफहमियों के बरे में जिन्हें दूर करना जरूरी है।
बहुत से लोगों को यह मानना है कि व्हे प्रोटीन महिलाओं के लिए नहीं होता है, जो कि पूरी तरह से गलत फहमी है। व्हे प्रोटीन महिलाओं को भी उतना ही सूट करता है, जितना ही पुरुषों को। जो भी महिला अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करना चाहती हैं, वे व्हे प्रोटीन का सेवन कर सकती हैं। अभी तक ऐसा कोई रिजन नहीं मिल पाया है, जो कहे कि व्हे प्रोटीन महिलाओं के लिए सही नहीं होता है।
खासतौर पर हमारे देश में लोगों का मानना है कि जो लोग जिम में खूब पसीना बहाते हैं, सिर्फ उनके लिए ही व्हे प्रोटीन सेफ रहता है। जबकि यह पूरी तरह से गलत है, वे लोग भी प्रोटीन ले सकते हैं जो जिम नहीं जाते हैं। घर पर हल्की एक्सरसाइज और फिजिकली एक्टिव लोग भी व्हे प्रोटीन अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
जिम करने वाले बहुत से लोग व्हे प्रोटीन लेना पसंद नहीं करते हैं, उनका मानना है कि व्हे प्रोटीन लेने से उनकी मसल तो बिल्ड हो जाएगी लेकिन जब भी वे व्हे प्रोटीन छोड़ेंगे उनकी मसल फिर से कमजोर होना शुरू हो जाएगी। कुछ लोगों को लगता है कि व्हे प्रोटीन लेना बंद करने के बाद शरीर वापस उसी कंडीशन में आ जाता है, जहां से उसने शुरू किया था।
बहुत से लोगों को लगता है कि व्हे प्रोटीन नेचुरल नहीं होत है, जबकि यह उनकी सिर्फ एक गलतफहमी होती है। व्हे प्रोटीन को दूध से निकाला जाता है और इसे दूध से निकालने के लिए उसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे चीज निकलता है। इसलिए व्हे प्रोटीन पूरी तरह से नेचुरल प्रोडक्ट है।
हालांकि, यह भी देखा गया है कि कुछ लोगों को लगता है कि व्हे प्रोटीन के बिना मसल बिल्ड नहीं होती है। लेकिन यह भी एक गलतफहमी है, क्योंकि बहुत से लोग बिना व्हे प्रोटीन के ही बॉडी बनाते हैं। डाइट से लिया गया प्रोटीन भी मसल बिल्ड करने में काफी मदद करता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना भी है कि डाइट की मदद से प्रोटीन कम मात्रा में मिल पाता है और मसल धीरे-धीरे बिल्ड होती है।