
Also Read
Weight loss: वजन घटाने में लगेगा 5 मिनट से भी कम का वक्त बस फॉलो करें ये 5 ट्रिक, करें तेजी से कम चर्बी
क्या अचानक से कुछ वक्त पहले तक अच्छी तरह से फिट आने वाली जींस तंग सी महसूस होने लगी? ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति कमर के पास चढ़ी चर्बी को कम करने के बारे में सोचता है और गूगल पर वजन घटाने के तरीके ढूंढता है, जो कम से कम समय में काम कर सकते हैं। हालांकि वजन कम करने के लिए जीवन शैली में बदलाव की आवश्यकता होती है, इसका मतलब यह नहीं है कि छोटे-छोटे कदम मदद नहीं करते हैं। जैसा कि हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि आपके द्वारा किए गए मामूली से बदलाव भी आपके जीवन पर एक बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं। इस लेख में हम आपको मात्र पांच 5 मिनट में होने वाले ऐसे चमत्कार के बारे में बता रहे हैं, जो आपको अपने वजन घटाने के लक्ष्य के करीब लाने में मदद कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ये उपाय उन लोगों के लिए एकदम सही साबित हो सकते हैं, जिन्हें हमेशा कम समय होने की शिकायत होती है। तो आइए जानते हैं कौन से उपाय कम समय में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
सुबह उठते ही सोशल मीडिया फीड देखे बिना नहीं रह सकते? खैर, अब अपने फोन का बेहतर उपयोग करने का समय आ गया है! अपने सोशल मीडिया फीड को 'रिफ्रेश' करें और पॉजिटिव, प्रेरक पोस्ट से भरने का लक्ष्य बनाएं, जो वास्तव में आपको वजन घटाने के लिए प्रेरित करेगा। उन पोस्ट को स्क्रॉल करें, जो # वर्कआउट करने के बारे में बताते हों, आपको हेल्दी भोजन के बारे में आपको अलग-अलग चीजें बताते हों या आपको पॉजिटिविटी की भावना पैदा करती हो। इस तरह आप अपने सोशल मीडिया को आपके लिए अच्छा बना सकते हैं। इस तरह के 5 अन्य तरीके, आपको फ्लैब और फिट बना सकते हैं।
नाश्ता दिन के सबसे महत्वपूर्ण भोजन में से एक है जो वजन घटाने को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। अगर आप सुबह उठकर अपना नाश्ता तैयार करने के लिए संघर्ष करते हैं, तो परेशानी से बचने का एक तरीका यह है कि आप रात में बिस्तर पर सोने से पहले इसके लिए तैयार रहें। 5 मिनट का एक सरल भोजन आपकी सभी परेशानियों को हल कर सकता है और बेहतर तरीके से दिन की योजना बनाने में मदद कर सकता है। रात भर ओट्स भिगोना और सुबह उठकर खाना नाश्ते का अच्छा विकल्प हो सकता है, इसके साथ ही आप स्मूदी का भी चुनाव कर सकते हैं, जो दिन की शुरुआत के लिए एक हेल्दी विकल्प हो सकता है।
वजन कम करने के लिए चलना सबसे प्रभावी और उल्लेखनीय अभ्यासों में से एक है। अगर आपको किसी वर्कआउट प्लान से चिपके रहने के दौरान संघर्ष करना पड़ता है तो वास्तव में कुछ कदम चलना शुरू करें। यह पूरे दिन शारीरिक रूप से सक्रिय रहने का एक अच्छा तरीका है। हर 30-45 मिनट में पांच मिनट तक चलने का लक्ष्य बनाएं। आपको ऐसा करने से तुरंत फर्क देखकर आश्चर्य होगा।
कई फिटनेस ट्रेनर और मशहूर हस्तियों ने कॉफी को प्री-वर्कआउट ड्रिंक के रूप में अपनाया है और वजन कंट्रोल के लिए ऐसा करते आ रहे हैं। कॉफी आपके शरीर में फील-गुड उत्तेजक को रिलीज करने में मदद करती है और आपको कसरत के माध्यम से ऊर्जा और समर्थन देती है। यह आपकी क्रेविंग को भी रोक कर रख सकती है। साथ ही, यह कैलोरी में कम होती है, जो इसे वजन घटाने के लिए आदर्श पेय बनाती है।
अध्ययन बताते हैं कि सेंट या फिर एशेंशियल ऑयल को सूंघने जैसी एक सरल गतिविधि भी वजन घटाने को बढ़ावा दे सकती है। दालचीनी, अंगूर और पुदीना इसके अच्छे उदाहरण हैं। कुछ खाद्य पदार्थों में GABA के रूप में जानें जाने वाली शक्तिशाली न्यूरोट्रांसमीटर होता है, जो आपकी भूख को स्थिर कर सकते हैं, पाचन धीमा कर सकते हैं और तनाव के स्तर पर कार्य कर सकता है। एक और चीज है जिसे आप कर सकते हैं एक किशमिश को बहुत धीरे-धीरे और मन से खाएं। अगर आपको 5 मिनट का ब्रेक मिलता है तो आप भूख के दर्द को कम करने के लिए कुछ फल भी खा सकते हैं।