... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : September 29, 2021 7:56 PM IST
10 दिन कमर पर तौलिया बांधने की ये जापानी तकनीक तेजी से घटाती है चर्बी! जानें कैसे करती है ये काम और करने का तरीका
मौजूदा वक्त में युवा पीढ़ी फिटनेस के प्रति कितनी जागरूक है इसका अंदाजा इन दिनों जिम में होती भीड़ से लगाया जा सकता है। कुछ लोग फिट रहने के लिए पेट कम कर रहे हैं तो कुछ बीमारियों से दूर रहने के लिए। लड़का हो लड़की हर कोई फ्लैट और टोंड एब्स पाना चाहता। फ्लैट और टोंड एब्स पाने के लिए लोग जिम और घर में घंटों पसीना बहाते है लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसा कर पाने में नाकाम होते हैं। फिटनेस फ्रीक क्रंचेस, सिट-अप्स, प्लैंक जैसी हर एक्सरसाइज को फॉलो करते हैं, जो हमारे पेट पर चढ़ी चर्बी को कम करने का दावा करती है। लेकिन इस बात को मानना बहुत ही जरूरी है कि पेट की चर्बी को कम करना कोई आसान काम नहीं है।
आपको अपनी कमर को कम होते हुए देखने के लिए महीनों तक कसरत और एक स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करना पड़ता है। लेकिन हम आपसे कहें कि एक ऐसी जापानी तकनीक है, जो सिर्फ 10 दिनों के अंदर आपको बेस्ट रिजल्ट दे सकती है तो आप क्या उस पर विश्वास करेंगे।
हाल ही में एक सोशल मीडिया वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वायरल वीडियो में @tiabagha नाम के एक यूजर ने दावा किया है कि सिर्फ 5 मिनट की एक जापानी टॉवल एक्सरसाइज से आपको सिर्फ 10 दिनों में अपने पेट को कम करने में मदद मिल सकती है। जी हां, सिर्फ 10 दिनों में। इस वीडियो को अब तक 2.8 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। हालांकि इस दावे पर विश्वास करना मुश्किल है लेकिन ज्यादातर लोग इस एक्सरसाइज को कर रहे हैं और अंतर देखने के लिए उत्सुक हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है ये एक्सरसाइज।
इस जापानी तकनीक को इजात किया है रिफ्लेक्सोलॉजी और मसाज एक्सपर्ट डॉ. तोशिकी फुकुत्सुदज़ी ने। ये एक्सरसाइज एक दशक से यूज में है, जो आपके शरीर को आकार में लाने के लिए तैयार की गई है। उन्होंने दावा किया कि इस एक्सरसाइज की मदद से आपको पेट की चर्बी से छुटकारा, सही पोश्चर, अपनी पीठ को मजबूत बनाने से लेकर पीठ दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। एक्सपर्ट की मानें तो यह एक्सरसाइज आपके पेट के चारों ओर फैट को कम करने में मदद कर सकती है, खासकर जो पैल्विक मांसपेशियों के गलत स्थान के कारण बनता है। आइए जानते हैं कैसे करनी है ये एक्सरसाइज।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको एक चटाई और एक तौलिये की जरूरत पड़ेगी। तो आइए बताते हैं कैसे करनी है आपको ये एक्सरसाइज।
स्टेप 1: अपने हाथों और पैरों को शरीर से दूर फैलाकर अपनी पीठ के बल लेट जाएं।
स्टेप 2: अपनी पीठ के निचले हिस्से के ठीक नीचे, जहां आपकी नाभि है, एक सामान्य आकार का तौलिया रखें।
स्टेप 3: अपने पैरों के पंजों को आपस में मिलाकर फैलाइए और अपने पैर की उंगलियों को एक-दूसरे को छूएं।
स्टेप 4: अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर उठाएं, हथेलियां नीचे की ओर रखें।
स्टेप 5: इस स्थिति में कम से कम 5 मिनट तक रहें, फिर धीरे-धीरे अपने शरीर को आराम दें।
भले ही इस पोस्ट में किया जा रहा दावा आपको जादुई लग रहा हो, लेकिन इस एक्सरसाइज से आपको 10 दिनों में फ्लैट पेट नहीं मिल सकता है। जी हां, वास्तव में कोई भी एक्सरसाइज ऐसा कर पाने में नाकाम साबित होगी। हां, यह एक्सरसाइज आपके पोश्चर को ठीक करने, पीठ दर्द को कम करने और पेट की चर्बी को कम करने में जरूर मदद कर सकता है, लेकिन केवल कुछ हद तक।
अपने मिड-सेक्शन से फैट को कम करना सभी का सबसे मुश्किल काम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां जमा चर्बी सबसे ज्यादा जिद्दी होती है। शरीर के किसी भी दूसरे हिस्से से फैट कम किया जा सकता है लेकिन इस हिस्से से फैट लॉस करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसके अलावा, आपको फ्लैट टमी के लिए अपनी डाइट, व्यायाम, सोने की आदतों को कंट्रोल करने की जरूरत है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.