Weight Loss Drinks: घर में बनाकर पिएं ये 5 होममेड ड्रिंक्स, मक्खन की तरह पिघलेगी पेट की चर्बी

Weight Loss Drinks: वजन कम करने के लिए घर पर तैयार खास ड्रिंक्स आपकी मदद कर सकती हैं। जो ना सिर्फ वजन बल्कि पूरी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : January 9, 2023 7:01 AM IST

निरोगी और अच्छी लाइफस्टाइल के लिए शरीर का सेहतमंद होना बेहद जरूरी है। सेहतमंद शरीर के लिए वजन कंट्रोल में होना भी जरूरी है। ऐसे में कई लोग वजन कम करने की चाहत में जिम तक ज्वाइन कर लेते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो कुछ खास ड्रिंक्स वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमारा शरीर लगभग 70 फीसदी पानी से बना हुआ है। ऐसे में हम जब लिक्विड का सेवन करते हैं तो उससे हमारे वजन, पूरी हेल्थ पर असर पड़ता है। ऐसे में ज्यादा शराब का सेवन करने से डाइजेशन सिस्टम और नींद से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है। वहीं सॉफ्ट ड्रिंक्स और पैक्ड जूस प्यास तो बुझा सकते हैं, लेकिन उसमें मौजूद शुगर की वजन से वजन बढ़ने लगता है।

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सही हाइड्रेशन चुनना जरूरी है। इसे बिना चीनी मिलाए घर पर वजन घटाने वाली ड्रिंक्स (Weight Loss Drinks) के साथ पाया जा सकता है। ये ड्रिंक्स घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं, ये जान लेना जरूरी है।

वजन घटाने वाली 5 होममेड ड्रिंक्स - Weight Loss Home Made Drinks In Hindi

1. एप्पल साइडर विनेगर

अपने दिन की शुरुआत एप्पल साइडर विनेगर को पानी के साथ कर सकते हैं। इसे जुड़े कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। ना सिर्फ वजन कम करने बल्कि डायजेशन को अच्छा रखने और ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार है।

2. ग्रीन टी

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी वजन कम करने में फायदेमंद है। इसमें मौजूद कैफीन की मात्रा मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देने में मददगार है। इसमें कैटेचिन नाम का यौगिक होता है, जो फैट को बर्न करने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। जो पेट का फैट कम करने में मदद कर सकते हैं। बिना चीनी वाली ग्रीन टी में कैलोरी नहीं होती। चाय की जगह ग्रीन टी पीने की आदत अच्छी हो सकती है।

3. ग्रीन जूस

ग्रीन जूस के एक गिलास में ढेर सारे विटामिन और खनिज के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। इससे बार बार भूख नहीं लगती। ग्रीन जूस में कौन से फल और सब्जियां मिला रहे हैं, इस बात का ध्यान देने देने की जरूरत है। क्योंकि काफी सारे फल और सब्जियों में नेचुरल शुगर हो सकती है।

4. ब्लैक कॉफी

कॉफी पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन दुधिया, झागदार, मीठी और व्हिप्द क्रीम वाली कॉफी पीने से अच्छा ब्लैक कॉफी पीना फायदेमंद होती है। इससे वजन कम करने में अच्छी मदद मिल सकती है। इसमें कैलोरी नहीं होती और इसमें मौजूद कैफीन मेटाबोलिज्म तेज करने में मदद कर सकता है।

5. धनिया के बीज का पानी

तेजी से वजन कम करने के लिए धनिया के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। एक चम्मच धनिया के बीज को एक एक ग्लास पानी में भिगोकर रख दें। रात भर भीगने के बाद उसे उबालकर पीने से डायजेशन सही रहता है और सूजन कम होती है। इससे शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

ये कुछ ऐसी ड्रिंक्स हैं, जिन्हें आसानी से घर पर ही तैयार किया जा सकता है। इन्हें पीने से वजन कम करने की आपकी चाहत आसानी से पूरी हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source