20, 30 या 40 हर उम्र में जिद्दी चर्बी को कम करेंगे ये 5 हेल्दी घरेलू नुस्खे, करने में बहुत आसान

जब भी बात वजन घटाने की होती है तो स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने और इंटेंस वर्कआउट करने के बाद भी हमें वैसे परिणाम देखने को नहीं मिलते हैं, जिसकी हम शायद ही कल्पना करते हैं और काफी वक्त से इंतजार कर रहे होते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 हेल्दी घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 17, 2020 11:59 AM IST

अगर हम बात करें पेट की चर्बी कम करने की तो ये दुनिया के सबसे कठिन कामों में से एक है। स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने और इंटेंस वर्कआउट करने के बाद भी हमें वैसे परिणाम देखने को नहीं मिलते हैं, जिसकी हम शायद ही कल्पना करते हैं और काफी वक्त से इंतजार कर रहे होते हैं। अक्सर, हमारी कोशिश होती है कि हम अपने शरीर पर चढ़ी चर्बी को कम कर सकें जहां फैट सबसे ज्यादा होता है और बेवजह चर्बी लटकी हुई दिखाई देती है। हालांकि, ऐसा बमुश्किल होता है और हमारी इच्छा के अनुरूप शरीर पर से फैट कम नहीं हो पाता है, खासकर जहां से हम फैट को कम करना चाह रहे होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब हम वजन कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं तो हमें अपनी कोशिश को जारी रखना चाहिए। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे स्वस्थ घरेलू उपचारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से और उतनी ही तेजी से पेट की चर्बी कम करने के लिए अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये हेल्दी उपाय।

गुनगुने नींबू पानी से करें अपने दिन की शुरुआत

अगर आप अपने दिन की शुरुआत कॉफी या कैफीन युक्त पेय पदार्थों के साथ करते हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदलना चाहिए। खासकर अगर आप पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो आपको अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर करनी चाहिए। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर, नींबू का पानी आपके पाचन को दुरुस्त बनाता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे फैट बर्न करने में आसानी होती है। अगर आप सादा नींबू पानी नहीं पी सकते हैं तो आप इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।

रोज सुबह पिएं जीरा पानी

अगर बात करें ऐसे पेय पदार्थों की, जिन्हें आप सुबह के वक्त फैट बर्न करने के लिए प्रयोग में ला सकते हैं तो आपके लिए हेल्दी विकल्प है जीरा पानी। यह न केवल पाचन में सुधार करता है, बल्कि पेट की सूजन को दूर करने और पेट की चर्बी को कम करने में भी बहुत प्रभावी सिद्ध होता है।

अपने नाश्ते में शामिल करें प्रोटीन

प्रोटीन आपके शरीर में ऊर्जा पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। अपने नाश्ते में प्रोटीन शामिल करने से न केवल मांसपेशियों के निर्माण में मदद मिलती है बल्कि आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा भी मिलती है। इतना ही नहीं प्रोटीन ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन के निचले स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। इंसुलिन एक प्रकार का हार्मोन है, जो आपके शरीर को फैट संग्रहीत करने के लिए संकेत देता है।

साबुत अनाज युक्त खाद्य पदार्थों का चयन करें

साबुत अनाज युक्त फूड्स फाइबर से भरपूर होते हैं और बेहद पौष्टिक भी होते हैं। ये आपके पेट के स्वास्थ्य में सुधार के अलावा आपको फुल रखने की भावना भी देते हैं। इसके अलावा ये उच्च कैलोरी खाद्य पदार्थों के लिए क्रेविंक को भी शांत करते हैं। इसलिए, उच्च फाइबर साबुत अनाज खाद्य पदार्थों का चयन करने से आपको अपना वजन कम करने में मदद मिल सकती है और आसानी से पेट की जिद्दी चर्बी को कम किया जा सकता है।

अपने भोजन में करक्यूमिन का सेवन बढ़ाएं

आपको ये बात पता होनी चाहिए कि मोटापा एक इंफ्लेमेटरी स्थिति है। इसलिए करक्यूमिन जैसे मसाले अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी घटकों के साथ मोटापे की समस्या को हल करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो ये आहार आपके लिए एक बेहतरीन ऐड-ऑन है। यह लोगों में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में भी चमत्कार कर सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source