हेल्दी होने के बावजूद ये 5 फूड वजन घटाने के लिए है बिल्कुल अनहेल्दी! जानें कौन से फूड को लेकर है आपको गलतफहमी

वजन घटाने के लिए इंटरनेट पर यूं तो ढेरों डाइट प्लान हैं और इन डाइट प्लान में कई सारी हेल्दी चीजों का जिक्र किया जाता है। ये डाइट प्लान आपको भले ही शरीर पर चढ़ी अतिरिक्त चर्बी को कम करने का दावा करते हैं लेकिन असल में इनसा क्या फायदा होता है ये कोई नहीं जानता।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 31, 2020 10:23 AM IST

वजन घटाना एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें बड़ी मेहनत और साथ ही लगन भी की काफी जरूरत होती है। वजन घटाने के लिए यूं तो लोग कई तरीके अपनाते हैं, जिसमें सुबह उठकर गुनगुना पानी पीना, एक्सरसाइज करना आदि। लेकिन इन सब चीजों के साथ जरूरी है हेल्दी डाइट अपनाना। वजन घटाने के लिए इंटरनेट पर यूं तो ढेरों डाइट प्लान हैं और इन डाइट प्लान में कई सारी हेल्दी चीजों का जिक्र किया जाता है। ये डाइट प्लान आपको भले ही शरीर पर चढ़ी अतिरिक्त चर्बी को कम करने का दावा करते हैं लेकिन असल में इनसा क्या फायदा होता है ये कोई नहीं जानता। इंटरनेट पर मौजूद कुछ डाइट प्लान अद्भुत तरीके से काम करते हैं, तो कई ऐसे हैं, जिनका आपके शरीर पर कोई फायदा नहीं होता है।

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और ये सोच रहे हैं कि अपनी चाय को ग्रीन टी के साथ बदल लें तो जरा रुकिए। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में आपको पता होनी चाहिए। इस लेख में, हम आपको पांच ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो बिल्कुल हेल्दी हैं हैं लेकिन आपके वजन घटाने के आपके लक्ष्य को पूरा करने में आपकी बिल्कुल भी मदद नहीं कर सकते हैं।

ग्रीन ड्रिंक

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, ग्रीन टी आपको स्वस्थ रखने का दावा करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बात के भी काफी कम सबूत हैं कि यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकती है। ग्रीन टी को जब कम कैलोरी वाली डाइट के साथ लिया जाता है, तो ये निश्चित रूप से कैलोरी बर्न करने में आपकी मदद कर सकती है लेकिन अकेले ग्रीन टी का सेवन करने से वजन कम करने के बहुत कम लाभ होते हैं।

मिर्चें

कई अध्ययन हैं, जो दावा करते हैं कि मिर्च में मौजूद कैप्सैसिन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकता है। लेकिन ज्यादातर अध्ययनों में सेवन की जाने मात्रा एक सामान्य व्यक्ति द्वारा एक समय में खाई जाने वाली मात्रा से काफी अधिक होती है। 1/2 चम्मच मिर्च का सेवन आपको लगभग 10 कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकता है, जितना आप सोचते हैं उतनी नहीं।

हाई प्रोटीन फूड

यह सच है कि कार्बोहाइड्रेट की तुलना में प्रोटीन पचने में अधिक ऊर्जा लेता है। लेकिन प्रोटीन में कार्बोहाइड्रेट की तुलना में अधिक कैलोरी होती है, जो इस मामले को बराबर बनाती है। जब आप प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो आप अधिक कैलोरी लेते हैं और अधिक कैलोरी बर्न करते हैं।

नारियल का तेल

नारियल तेल में मौजूद ट्राइग्लिसराइड मध्यम मात्रा का होता है और यह माना जाता है कि एमसीटी शरीर द्वारा अच्छी तरह से संग्रहीत नहीं किया जाता है और फैट लॉस का कारण बनता है। लेकिन अध्ययन यह भी कहते हैं कि ज्यादा ट्राइग्लिसराइड के बजाय मध्यम मात्रा का ट्राइग्लिसराइड खाने से वजन कम नहीं होता है।

एप्पल साइडर विनेगर

लोग विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के लिए एप्पल साइडर विनगेर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अभी तक कोई अध्ययन नहीं हुआ है, जो इस बात को साबित करता हो कि इससे वजन कम हो सकता है। इसके अलावा, ACV अम्लता का भी कारण बन सकता है और आपके मसूंड़ों को नष्ट कर सकता है, अगर आप इसे बिना पानी मिलाएं सेवन करते हों।