Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
फिटनेस के लिहाज से बॉलीवुड कलाकार हमेशा से ट्रेंड सेटर रहे हैं जो लोगों को प्रेरित भी करते हैं। इसकी वजह केवल यही नहीं है कि अक्सर उन्हें तस्वीरें खिंचवानी पड़ती हैं या वो मीडिया हमेशा मीडिया की नज़र में रहते हैं। बल्कि उन्हें अपने हर किरदार के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक रुप से तैयार करना पड़ता है।
आलिया भट्ट जो अपनी सादगी और खुशनुमा अंदाज़ के लिए जानी जाती है, आज के दौर की सबसे दमदार और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। उन्होंने अपनी यह जगह कड़ी मेहनत से ही बनायी है, और इसके लिए यह अभिनेत्री अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज, योग और डांस करके पसीना बहाती है।
जानें कैसे रखती हैं आलिया खुद को फिट:
https://www.instagram.com/p/BU4YcXZFBi_/?taken-by=aliaabhatt
अंत तक मेहनत करना अहम है। यही नहीं, अपना रूटीन बदलते रहना भी बहुत ज़रूरी है, ताकि एकरसता या ऊब महसूस ना हो। आलिया भट्ट को योगासन का अभ्यास करना पसंद है। वह सूर्यनमस्कार, चक्रासन, प्राणायाम और भुजंगासन जैसे आसनों का अभ्यास करती हैं। साथ ही फिट रहने के लिए आलिया खूब डांस करती हैं। आलिया भट्ट का वेटलॉस के बारे में पढ़ें यहां।
https://www.instagram.com/p/BU6RvXkFG7E/?taken-by=aliaabhatt
योग के अलावा आलिया कार्डियों, डम्बल्स, पुश-अप्स, क्रंचेस, लंजेस, स्क्वैट्स, बाइसेप कर्ल और ट्रेडमील एक्सरसाइज़ करती हैं।
https://www.instagram.com/p/BUMjp0sFzbL/?taken-by=aliaabhatt
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र/वीडियो स्रोत: : Instagram/ @aliaabhatt