
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : December 14, 2023 4:08 PM IST
पेट और जांघ शरीर का वो हिस्सा है, जहां चर्बी बहुत तेजी से और ज्यादा बढ़ती है। चिंता की बात ये है कि इसे कम करना काफी मुश्किल होता है। हालांकि योग से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। योग विशेषज्ञ के अनुसार योग में ऐसी कई मुद्राएं हैं जो न सिर्फ आपकी जांघों की चर्बी को बर्फ की तरह पिघला देंगी, बल्कि आपकी मांसपेशियों को भी टोन करेंगी। दिन में मात्र आधा घंटा योग के लिए निकालने, आपको इसके शानदार रिजल्ट कुछ ही समय में नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं पेट और जांघों की चर्बी कम करने के 5 आसान योगासन।
यह आसन बहुत ही आसानी और तेजी से आपकी जांघों व हिप्स को टोन करता है। यह न केवल जांघों की चर्बी को कम करता है, बल्कि आपकी मांसपेशियों को मजबूत कर आपका संतुलन भी बेहतर करता है।
ऐसे करें यह योगासन: इसके लिए आप अपने शरीर को चौड़ाई में स्ट्रेच करें। फिर हाथों को फर्श के समानांतर फैलाएं और अपने सामने के घुटने को अपने टखने के ऊपर मोड़ें। अपने पिछले पैर को सीधा रखें और अपने सामने वाले हाथ पर नजर रखें।
नौकासन न सिर्फ आपकी जांघों की चर्बी कम करता है, बल्कि ये आपके हिप्स और कमर को भी टोन करता है। इतना ही नहीं यह पाचन में भी सुधार करता है। साथ ही तनाव से राहत देता है।
ऐसे करें यह योगासन : सबसे पहले आप आसन बिछाकर फर्श पर बैठें। अब थोड़ा पीछे झुकें और अपने पैरों को वी-आकार बनाते हुए उठाएं। अपने हाथों को जमीन के समानांतर आगे की ओर फैलाएं। ध्यान रखें रीढ़ की हड्डी सीधी रखें।
चेयर पोज आपकी जांघों और क्वाड्स को मजबूत बनाता है। खास बात ये है आप इसे घर या ऑफिस कहीं भी कर सकते हैं। इससे जांघों की चर्बी तेजी से पिघलती है। साथ ही यह आपके शरीर के संतुलन को भी सुधारता है।
ऐसे करें यह योगासन : पैरों को एक सीध में रखकर खड़े हो जाएं, घुटनों को मोड़ लें और हिप्स को नीचे कर लें जैसे कि कुर्सी पर बैठे हों। अपने हाथों को ऊपर की ओर फैलाएं, हथेलियां एक-दूसरे के सामने रखें। एड़ियों पर वजन रखें और रीढ़ की हड्डी सीधी रखें।
ट्रायंगल पोज आप पर तीन तरह से काम करेगा। यह आपकी जांघों, घुटनों के पीछे की नसों और कमर को मजबूती देता है। साथ ही चर्बी भी कम करता है। यह आपके पाचन में सुधार करता है और पीठ दर्द से राहत देता है।
ऐसे करें यह योगासन : पैरों को फैलाकर खड़े हो जाएं। अब हाथों को जमीन के समानांतर फैलाएं। हिप्स पर हाथ रखें। एक हाथ को पिंडली या फर्श तक पहुंचाएं। दूसरे हाथ को छत की ओर फैलाकर रखें।
ब्रिज पोज जांघों और हिप्स को टोन करने के साथ ही आपकी पीठ के निचले हिस्से को मजबूती भी देता है। यह पेट के निचले हिस्से की चर्बी भी कम करता है। इसी के साथ यह तनाव और डिप्रेशन को भी कम करता है।
ऐसे करें यह योगासन : इसे करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले पीठ के बल लेटें। अपने घुटनों को मोड़ें और अपने हिप्स को छत की ओर उठाएं। अपने हाथों को अपनी पीठ के नीचे दबा लें।