... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 15, 2022 5:42 PM IST
वजन घटाने के चक्कर में हो गई थकान? इन 5 तरीकों से हाई रखें अपना एनर्जी लेवल, दोगुनी तेजी से कम होगा वजन
वजन कम करना सबसे मुश्किल काम में से एक है लेकिन ऐसा नहीं कि आप चाहकर भी वजन कम नहीं कर पा रहे हों। अक्सर वजन घटाने के लिए इंटेंस वर्कआउट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की सलाह दी जाती है लेकिन इन्हें करने से शरीर का एनर्जी लेवल बहुत ज्यादा डाउन हो जाता है। अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं और आप जिम या फिर एक्सरसाइज करने के बाद बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं तो हम आपको ऐसे 5 तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपना एनर्जी लेवल हाई रख सकते हैं। आइए जानते हैं आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।
वजन घटाने के दौरान अपना एनर्जी लेवल बरकरार रखने के लिए आप जो चीज कर सकते हैं उनमें से एक है पर्याप्त आराल लेना। जब आप थके हुए होते हैं तो आपके शरीर को कैलोरी स्टोर और उसे बर्न करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए शरीर को आराम दें, जिससे आपको अपना एनर्जी लेवल हाई रखने में मदद मिलेगी। इस बात का ध्यान रखें कि आप रोजाना एक ही समय पर सोएं और उठें।
वजन घटाने के दौरान अपना एनर्जी लेवल बरकरार रखने के लिए आपके पास तरीके बहुत सारे होंगे लेकिन सही तरीके बहुत कम लोगों को पता होते हैं, जिसमें से एक हेल्दी फूड्स का सेवन। ये आपके कैलोरी इनटेक को लो रखने में मदद करता है और आपको पहले के मुकाबले तेजी से वजन कम करने में मदद करता है।
एनर्जी लेवल को बरकरार रखने का एक और तरीका है नियमित रूप से एक्सरसाइज करना। ये आपको कैलोरी बर्न करने में मदद करेगा और आपके मेटाबॉलिज्म को हमेशा हाई रखेगा। एक्सरसाइज करने से तनाव को भी कमकरने में मदद मिलती है। बता दें कि तनाव वजन बढ़ाने का काम भी करता है।
वजन घटाने के दौरान एनर्जी लेवल को हाई रखने के लिए आप अपने रूटीन में छोटी-मोटी एक्सरसाइज भी शामिल कर सकते हैं। एक्सरसाइज से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है और आपका शरीर हेल्दी रहता है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करती है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म हाई रहता है तो आप आराम करते वक्त भी कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
वजन घटाने के दौरान एनर्जी लेवल को बरकरार रखने के लिए अन्य जरूरी चीजों में से एक ये भी है कि आप अपने प्रगति पर नजर बनाए रखें क्योंकि इससे आपको प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा इससे फायदा ये होगा कि आपको चीजों में बदलाव करने का भी ख्याल आएगा और आप ट्रेक पर बने रहेंगे।