... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
पुरुषों को लटकती छाती को अंदर करेंगी ये 5 एक्सरसाइज, जानें इन्हें करने का आसान तरीका
हर दूसरे व्यक्ति की तरह कुछ पुरुषों में भी ब्रेस्ट टिश्यू (man boobs)होते हैं। कुछ पुरुषों में ये कभी नहीं बदलते जबकि कुछ पुरुषों के हार्मोन में बदलाव, दवाईयों या फिर कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के कारण ब्रेस्ट टिश्यू में चेंज आ जाता है। आपने गौर किया होगा कि बहुत से पुरुषों की छाती पर फैट होने के कारण उनकी चेस्ट लटक सी जाती है। ये स्थिति कई पुरुषों को परेशान भी करती है, जिसके कारण उन्हें दूसरे लोगों के सामने शर्ट उतारने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस समस्या को कुछ आसान एक्सरसाइज कर मैनेज किया जा सकता है, जो खासकर आपकी चेस्ट के हिस्से को टोन करने का काम करती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी चेस्ट को टोन (man boobs) करने में मदद करेंगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये एक्सरसाइज।
स्टेप-1: एक बेंच पर पीठ के बल लेट जाए और अपने दोनों हाथों से डंबल को पकड़ लें। आपके दोनों पैर जमनी पर टिके होने चाहिए।
स्टेप-2: अपनी कोहनियों को मोड़े, जिससे सारा भार आपकी छाती पर आ जाए। ये आपकी शुरुआती पॉजिशन है।
स्टेप-3: सामने की ओर देखें और धीरे-धीरे डंबल को ऊपर की ओर और छाती (man boobs) से दूर ले जाएं।
स्टेप-4: फिर वापस उसी स्थिति में आ जाएं। इस एक्सरसाइज के कम से कम 15 से 20 रेप्स निकालें।
स्टेप-1: अपने पैरों को खोलकर बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं।
स्टेप-2: अपने हाथों में डंबल लें और अपनी छाती के करीब ले आएं।
स्टेप-3: अपने घुटनों को मोड़ें और स्क्वाट की स्थिति में आ जाएं।
स्टेप-4: अपनी पीठ और गर्दन सीधी रखें। थोड़ी देर उसी स्थिति में रुकें और वापस फिर उसी स्थिति में आ जाएं।
स्टेप-1: हाई प्लैंक की स्थिति में आए और अपनी कलाईयों को कंधे की सीध में रखते हुए बैठ जाएं। आपकी पीठ बिल्कुल सीधी होनी चाहिए।
स्टेप-2: अपने सीधे घुटने को अपनी छाती (man boobs) के करीब लाएं और थोड़ी देर रुकें और उसके बाद वापस अपनी पुरानी वाली स्थिति में आ जाएं।
स्टेप-3: ठीक इसी तरह अपने बाएं पैर के साथ भी करें और तेजी से रफ्तार को बढ़ाएं। ऐसा लगना चाहिए कि आपके हाथ और पैर चल रहे हैं।
स्टेप-1: हाई प्लैंक पॉजिशन के साथ इस एक्सरसाइज की शुरुआत करें। आपकी कलाईयां आपके कंधों के ठीक नीचे होने चाहिए और पंजे मुड़े हुए। आपके सिर से लेकर पंजे तक आपका शरीर बिल्कुल स्थिर होना चाहिए।
स्टेप-2: धीरे-धीरे अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए अपने शरीर को नीचे की ओर ले जाएं। अपने शरीर को तब तक नीचे ले जाएं जब तक सिर्फ 6 इंच की दूरी न बची हो।
स्टेप-3: वापस से उसी स्थिति में आने के लिए अपने शरीर को ऊपर की ओर धकेलें।
स्टेप-1: अपने पैरों को खोलकर बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों हाथों को ऊपर कर किसी मजबूत चीज को पकड़ लें। आपके दोनों हाथ बिल्कुल खुले होने चाहिए और आपके पंजे आपके फेस की तरफ होने चाहिए।
स्टेप-2: अपने हाथों से जोर लगाएं और पैरों को जमीन पर से ऊपर उठाएं। अपने कंधों को ऊपर ले जाएं और उसी स्थिति में रहें।
स्टेप-3: अपने शरीर की ऊपर की मांसपेशियों का इस्तेमाल कर अपनी छाती (man boobs) को बार तक छुआएं। ऐसा तब तक करें जब तक आपकी छाती बार को नहीं छूती है।
स्टेप-4: हाथों को ढीला छोड़ें और वापस से उसी स्थिति में आएं।