
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : November 8, 2020 11:30 PM IST
पेट की लटकती चर्बी बन सकती है कई बीमारियों की वजह, इन 5 ईजी से एक्सरसाइज खत्म करें अपना बैली फैैट
बदलते दौर में सिर्फ खान-पान ही नहीं बल्कि शरीर को फिट और सुंदर रखने का भी ट्रेंड है। जिम जाकर लोग पैसे खर्च करते हैं और शरीर को सुडौल रखने की कोशिशों में जुट जाते हैं, लेकिन बढ़े हुए पेट से जल्दी निजात नहीं मिलता। पेट में जमी चर्बी कई रोगों को जन्म देने का कारण बन सकती है।हालंकि हर कोई एक दुबला और फिट शरीर चाहता है, खासकर एक टोंड पेट। अत्यधिक पेट की चर्बी शुगर और दिल की बिमारियों जैसी कई स्वास्थ्य परेशानियों को जन्म दे सकती है। पेट की चर्बी या आंत का वसा कैलेस्ट्रोल तो बढ़ाता ही है साथ में जान का खतरा तक बन सकता है। बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो पेट की चर्बी तो कम करना चाहते हैं लेकिन वो जिम नहीं जा सकते। तो आज आप जाने असरदार पांच एक्सरसाइज जो बैली फैट को कम करने के लिए बहुत असरदार है।
यह कसरत सबसे आसान है और उन लोगों के लिए है। जो क्रॉलिंग कसरत पहली बार ट्राइ कर रहे हैं। इस कसरत में आपको छोटे बच्चे की तरह अपने घुटने के सहारे चलना है। इस कसरत से बेबी क्रॉल आपकी मांसपेशियों को आराम मिलता। है और वर्क आउट से पहले पूरे शरीर को और खासतौर पर शरीर को खिंचाव देता है।
यह एक्सरसाइज आपकी दिल की धडकनों की गति को तेज़ करती है और कोर मसल्स और कंधों को मजबूती प्रदान करने में काफी सहायक है। इस कसरत से हमारे शरीर की लगभग सभी मांसपेशियां जैसे- डेल्टोइड्स, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, चेस्ट, ऑब्लिक, एब्डोमिनल, क्वाड्स, हैमस्ट्रिंग और हिप मजबूत बनती हैं। यह एक पूर्ण शरीर की कसरत है जो लचीलेपन, रक्त परिसंचरण और शरीर की समग्र शक्ति में सुधार करने में मदद करता है। ये कसरत पेट और निचले शरीर के लिए बहुत अच्छी है।
इसे करने से पेट की चर्बी कम होती है। यही नहीं यह बेहतरीन कसरतों में से एक है। जिससे पेट की चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है। इसे लेग लिफ्ट कसरत के नाम से भी जानते हैं। इस कसरत से कूल्हों और पैरों को मजबूत करने में मदद मिलती है । लेकिन इसके लिए आपको कसरत करने का तरीका पता होना चाहिए। कसरत में कमर के बल लेटकर दोनों पैरों को कुछ सेकंड के लिए ऊपर उठाना है। यह कसरत कूल्हे के लचीलेपन को भी बेहतर बनाती है। पेट पर खिंचाव पड़ने से पेट की चर्बी जल्दी गलती है।
इस कसरत के जरिये आप कंधों और पूरे शरीर का व्यायाम करते हैं, और मुख्य रूप से ये कसरत आपके पेट में जमा चर्बी को कम करने में तेजी से काम करती है। इसे करने के लिए अपनी बाहों के साथ फर्श पर झुकें। अपने पैरों को सीधे हवा में उठाएं और फिर उन्हें दाएं-बाएं घुमाएं और फिर बाएं हाथ की तरफ। जितनी बार आप कर सकते हैं उतनी बार ये कसरत करें। आपको अपने पेट में एक अच्छा खिंचाव महसूस होगा। जहां पेट के सामने और किनारों के साथ-साथ आपके कूल्हे भी मजबूत होंगे।
इसे करने से मसल्स और शरीर मजबूत होता है। यह शरीर का संतुलन बनाने में भी मददगार है। प्लैंक एक साथ आपके पूरे शरीर की कसरत कराता है। यह शरीर को हल्का और लचीला महसूस कराता है। इसको करने से पेट एक सार होता है पेट की मांसपेशियां कसाव दार बनती है। पेट के अनचाहे फैट को कम करने के लिए यह एक बहुत ही असरदार कसरत है।