Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Metabolism Boosting Drink : वजन कम करना जितना आसान दिखाई देता है उतना होता नहीं है क्योंकि इसमें ढेर सारी मेहनत, स्ट्रिक्ट डाइटिंग के साथ-साथ इंटेंस वर्कआउट भी लगता है, जो कि एक थकाऊ प्रक्रिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन कम करने के लिए इन सब चीजों के अलावा एक चीज और है, जिसकी आपको सबसे ज्यादा जरूरत होती है? वो चीज न तो आपको खानी है और न ही पीनी है। ये चीज है आपका मेटाबॉलिज्म (Metabolism Boosting Drink)। जी हां, अगर आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट रहेगा तो आप बेहतर तरीके से वजन कम कर पाएंगे लेकिन अगर आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर है तो आपके लिए वजन कम करना उतना ही मुश्किल होगा, जितना कि बढ़ते वजन को कंट्रोल करना। अगर आप भी तमाम कोशिशों के बावजूद वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो आपको अपना मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए ये ड्रिंक्स (Metabolism Boosting Drink in hindi) आजमाने चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे 5 ड्रिंक्स के बारे में, जो आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करेंगे।
नींबू-अदरक ऐसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो आपकी शरीर पर चढ़ी चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको सिर्फ अदरक को छीलकर उसको टुकड़ों में काट लेना है। अब इसे ब्लेंडर में डालकर इसका पेस्ट बना लें। पेस्ट को एक गिलास में निकाल लें और उसमें नींबू का रस और भुना हुआ जीरा मिलाएं। ये ड्रिंक भी सुबह के वक्त आपके लिए कमाल कर सकता है।
चिया सीड्स और नींबू पानी का मिश्रण आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का एक चमत्कारी नुस्खा है। इस पानी को तैयार करने के लिए आपको एक कप पानी में चिया सीड्स को 1 से 2 घंटे के लिए भिगो कर छोड़ देना है। जब ये वक्त पूरा हो जाए तो चिया सीड्स को निकाल लीजिए और उस पानी में एक नींबू निचोड़ दीजिए। स्वाद के लिए आप इसमें आधा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। ये ड्रिंक सुबह खाली पेट आपको खूब फायदा पहुंचा सकता है।
ग्रीन टी आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है लेकिन इस ड्रिंक को और हेल्दी कैसे बनाया जाए, आइए जानते हैं। एक गिलास गर्म पानी में एक ग्रीन टी बैग डालें और इसे एक मिनट के लिए उसी में रखा छोड़ दें। एक मिनट बादल उस बैग को निकालकर उसमें पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और शहद मिलाएं। इस ड्रिंक को हल्का गुनगुना पीना की कोशिश करें।
वजन कम करने में जीरा कितना फायदेमंद है और जीरे का पानीआपके लिए कितना फायदेमंद है इस बात को लोग बखूबी जानते हैं। ठीक इसी तरह जीरा और दालचीनी का पानी आपके लिए कमाल की ड्रिंक्स में से एक है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप एक पतीले में 4 चम्मच जीरा और 2 दालचीनी की छड़ डालें। पानी को उबाल लें और एक गिलास में छान लें। अब इसमें स्वाद के लिए नींबू का रस मिला सकते हैं।
वजन कम करने में अजवाइन का पानी भी आपके बहुत काम आ सकता है। इतना ही नहीं ये आपके शरीर पर चढ़ी चर्बी को भी कम करने में मदद करता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप एक चम्मच जीरा या फिर अजवाइन को भिगो दें। अब अगली सुबह उस पानी को छान कर उबाल लें। अब इसमें दालचीनी व नींबू मिलाएं और पी जाएं।