... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : September 27, 2021 9:24 PM IST
वजन घटाने के लिए जरूरी है इन 5 ड्रिंक को पीते वक्त सावधानी बरतना, नहीं तो शरीर पर बढ़ने लगेगी चर्बी
जब भी बात वजन कम करने की होती है तो हम में से ज्यादातर लोग अपनी थाली की ओर देखने लगते हैं। वजन घटाने के लिए जितना जरूरी कैलोरी काउंट है उतना ही जरूरी है कि हम अपनी डाइट का ख्याल रखें क्योंकि सही दिशा में जाने के लिए ये दोनों चीजें ही बहुत जरूरी हैं। हालांकि इन सब चक्करों के बीच, जो हम एक चीज भूल जाते हैं वो ये है कि हम अपनी पीने की आदतों की ओर ध्यान नहीं देते हैं। वजन घटाने के लिए जितना अपने खाने की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है उतना ही जरूरी कि हम अपनी पीने की भी आदतों पर ध्यान दें। इसलिए ये बहुत ही जरूरी है कि वजन घटाने के लिए डाइट के साथ-साथ अपनी ड्रिंक का भी खास ख्याल रखें। आइए जानते हैं वजन घटाने के दौरान आपको कौन-कौन सी चीजें नहीं पीनी चाहिए।
फ्रूट जूस यानी फलों का रस, हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, जिसमें कोई दो राय नहीं है। इनसे हमें विटामिन और मिनरल्स दोनों ही मिलते हैं, जो हमारे शरीर के सभी कार्यों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। लेकिन ये सारे फायदे हमें तभी मिलते हैं, जब हम ताजे फलों का रस पीते हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि सुपरमार्केट में मिलने वाला पैक्ड फ्रूट जूस शुगर से पैक होता है, जो आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकता है।
ज्यादातर भारतीय सुबह के वक्त चाय पीना पसंद करते हैं लेकिन जब आप वेट लॉस की कगार पर हों तो आम चाय के बजाए आपको ग्रीन टी, ब्लैक टी या किसी भी तरह की हर्बल टी पीनी चाहिए। आप बाजार में मिलने वाली पैक्ड स्वीट आइस्ड टी बिल्कुल भी न पिएं क्योंकि ये आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं हैं। स्वीट टी में 200 से 450 कैलोरी तक होती है, जो आपकी डाइट की सारी मेहनत खराब कर सकती है।
इंटेंस वर्कआउट के बाद आप एनर्जी प्राप्त करने के लिए जरूरी एनर्जी ड्रिंक लेते होंगे लेकिन ये एनर्जी ड्रिंक आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी हेल्दी विकल्प नहीं हैं। स्पोर्ट्स ड्रिंक या एनर्जी ड्रिंक में शुगर और फ्लेवरिंग एजेंट की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है, जो शरीर में सूजन पैदा कर सकती हैं। आप इनके बजाए नारियल पानी या फलों का रस भी पी सकते हैं।
जब आप वजन कम करने की कोशिश करते हैं तो आपको शराब की मात्रा पर जरूर ध्यान देना चाहिए क्योंकि ज्यादातर ड्रिंक में कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है और जब आप उनमें कोल्ड ड्रिंक मिलाते हैं तो कैलोरी की संख्या दोगुना हो जाती है। बता दें कि 1 बीयर में 208 कैलोरी होती है, जो आपकी वजन घटाने की सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। व्हिस्की, टकीला और जिन में कम कैलोरी होती है लेकिन आप सप्ताह में 1 ड्रिंक से ज्यादा न लें।
हम में से ज्यादातर लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सभी के लिए जरूरी है, खासकर जब अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों। पानी हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इतना ही नहीं ये अनहेल्दी क्रेविंग को रोकता है। इसलिए कोशिश करें कि रोजाना कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पिएं।