बॉलीवुड की ये 5 बड़ी एक्ट्रेस इन 5 डिटॉक्स ड्रिंक से रखती हैं अपनी पतली कमर, जानें क्या है इन ड्रिंक्स में खास

हम आपको 5 ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रही हैं, जिनके डिटॉक्स ड्रिंक के बारे में जानकर आप बड़ी आसानी से खुद भी बढ़ती कमर को कम कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 21, 2023 1:08 PM IST

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी ढेर सारी अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी छरहरी काया के लिए मशहूर हैं। अक्सर लोग इनके फिटनेस को देखकर इनकी पतली कमर का राज जानने के लिए इनके इंस्टाग्राम पेज खंगालते रहते हैं लेकिन जब कुछ हाथ नहीं लगता तो फिर थक-हार कर अपने नुस्खे आजमाने लगते हैं। अगर आप भी अपने पसंदीदा एक्ट्रेस की तरह पतली कमर पाना चाहती हैं लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद वो डिटॉक्स ड्रिंक नहीं ढूंढ पा रही हैं तो इस लेख में हम आपको 5 ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रही हैं, जिनके डिटॉक्स ड्रिंक के बारे में जानकर आप बड़ी आसानी से खुद भी बढ़ती कमर को कम कर सकती हैं।

फिट एक्ट्रेसस की डिटॉक्स ड्रिंक

1-शिल्पा शेट्टी

इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों को फिट रखने की सलाह दे रहीं शिल्पा शेट्टी असल जिंदगी में भी फिटनेस फ्रीक हैं। शिल्पा को जिम, योग करते हुए देखा जाता है। लेकिन शिल्पा बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए इस जादुई ड्रिंक को पीती हैं। शिल्पा को जीरा, अजवाइन और सौंफ से बनी ड्रिंक पीना पसंद है। इन तीन बीजों से बनी ये ड्रिंक आपकी आंतों को हेल्दी रखती हैं और पेट फूलने की परेशानी को कम करती है। ये ड्रिंक वजन घटाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

2-शहनाज गिल

शहनाज गिल का डिटॉक्स ड्रिंक है हल्दी का पानी। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और साथ ही इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करती है।

3-रकुल प्रीत सिंह

रकुल का ये वेट लॉस ड्रिंक आपके होश उड़ा सकता है। दरअसल इस ड्रिंक में होता है कॉफी और घी। इसे बुलेटप्रूफ कॉफी भी कहते हैं, जिसे अक्सर वर्कआउट से पहले पिया जाता है। ये ड्रिंक हेल्दी फैट से भरा होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ-साथ आपको खाना खाने के बीच लगने वाली भूख को शांत भी करती है।

4-मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा 48 की उम्र में सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक है। मलाइका का पसंदीदा डिटॉक्स ड्रिंक मेथी दानों और जीरे से बना होता है, जो ढेर सारे फायदों का भंडार है। ये आपकी आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये आपक शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

5-भूमि पेडनेकर

सभी जानते हैं कि एक वक्त पर भूमि का वजन कितना ज्यादा बढ़ा हुआ था लेकिन भूमि का वेट लॉस सभी को हैरान करने वाला था। भूमि ने अपने वेट लॉस ड्रिंक का जिक्र किया था, जिसमें नींबू शामिल है। नींबू शरीर को साफ रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। इसमें पुदीना मिलाकर पीने से पाचन भी बेहतर होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source