
Also Read
Yoga poses for constipation relief : आज के समय में कब्ज एक काफी ज्यादा आम समस्या बन गई है। यह इतना कॉमन हो चुका है कि हम में से अधिकतर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नियमित कब्ज की परेशानी होना आपके शरीर की कई समस्याओं को जन्म दे सकता है, जिसमें पेल्विक डिजीज और पेट संबंधी विकार शामिल हैं। ऐसे में कब्ज की परेशानी को लंबे समय तक अपने शरीर में न रहने दें। कब्ज की परेशानी से राहत पाने के लिए आप कुछ योग की मदद ले सकते हैं। योगासन की मदद से काफी हद तक कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कब्ज के लक्षण और इसे कम करने के लिए योगासन-
कब्ज की परेशानी होने पर शरीर में न सिर्फ मल त्याग में परेशानी या फिर मल कम होना होता है, बल्कि इसकी वजह से शरीर में कई अन्य तरह के संकेत नजर आते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से-
इस आसन का नियमित रूप से अभ्यास करने से पाचन में सुधार किया जा सकता है। यह हमारे शरीर में अस्वास्थ्यकर भोजन के प्रभाव को नष्ट करने में मददगार हो सकता है। इससे पेट के अंदर दबाव बना रहता है। यह लिवर के कार्यों को भी बेहतर कर सकता है।
कब्ज की परेशानी को कम करने के लिए आप अर्ध-मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस योग से अग्न्याशय, लिवर, प्लीहा, किडनी, पेट और छोटी और बड़ी आंत को उत्तेजित करने में मदद मिसती है। इससे मल त्याग को आसान किया जा सकता है।
यह योगासन लिवर और आंत को आराम पहुंचाता है। इतना ही नहीं, अगर आप रोजाना हलासन का अभ्यास करते हैं तो इससे पेल्विक क्षेत्र में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। साथ ही यह पाचन शक्ति को बढ़ावा दे सकता है।
कब्ज के दौरान होने वाली गैस की परेशानी को कम करने के लिए आप पवनमुक्तासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह एसिड रिफ्लक्ट से राहत दिला सकता है। साथ ही अपच जैसे विकारों को ठीक कर सकता है।
पेट में होने वाली गैस, सूजन, ऐंठन जैसी परेशानी कम की जा सकती है। इससे पेट में होने वाले तनाव को कम किया जा सकता है।
कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन योग का सहारा ले सकते हैं। लेकिन अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसे में एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद ले सकते रहैं।