सक्‍सेसफुल लोगों में होती हैं ये 5 हेल्‍दी आदतें, जो उनके तन और मन को रखती हैं फिट, जानिए ऐसे लोगों का डेली रूटीन

सफलता के पीछे कठिन परिश्रम होता है। आपकी अनुशासित दिनचर्या भी परिश्रम का हिस्‍सा है। एक स्‍वस्‍थ जीवनशैली सक्‍सेस पाने के लिए बहुत ही महत्‍वपूर्ण है। सक्‍सेसफुल लोगों का डेली रूटीन कैसा होता? आइए जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : November 29, 2020 11:01 AM IST

लाइफ में सक्‍सेसफुल होने के लिए शरीर का स्‍वस्‍थ होना बहुत जरूरी है। अगर आपका शरीर स्‍वस्‍थ नहीं होगा तो आप लंबे समय तक काम नहीं कर पाएंगे और काम न कर पाने से आप अपने लक्ष्‍य तक नहीं पहुंच पाएंगे। एक सक्‍सेसफुल लाइफ के जीने के लिए हेल्‍दी आदतों का होना बहुत जरूरी है। क्‍योंकि स्‍वस्‍थ शरीर ही स्‍वस्‍थ दिमाग का आधार होता है। तो अगर आप सक्‍सेसफुल होना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी बुरी आदतों को बदलें। आप कुछ हेल्‍दी आदतों को अपनाकर खुद को सक्‍सेसफुल बना सकते हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको सक्‍सेसफुल बनाएंगी।

सुबह जल्‍दी उठें

सुबह जल्‍दी उठने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इस दौरान एक्‍सरसाइज कर सकते हैं, किताबें पढ़ सकते हैं और मेडिटेशन कर सकते हैं। इससे आपका शरीर और मन दोनों ही स्‍वस्‍थ रहेंगे। सुबह के समय वातावरण में ऑक्‍सीजन का लेवल ज्‍यादा होता है, जो हमारे शरीर में जाकर बॉडी की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाता है। अगर आप सूर्योदय से पहले उठते हैं तो यह और भी बेहतर है। इसके साथ ही रात में समय पर सोना भी जरूरी है, तभी आप सुबह जल्‍दी उठ पाएंगे।

सुबह नाश्‍ता जरूर करें

सुबह का नाश्‍ता आपको पूरे दिन उर्जा से युक्‍त रखता है। यह आपके मेटाबॉलिज्‍म को तेज करता है, और बार बार कुछ भी खाने से रोकता है। साथ ही, अध्ययन से पता चलता है कि हेल्‍दी नाश्ता करने वाले वयस्क काम में बेहतर करते हैं, और जो बच्चे सुबह का नाश्‍ता करते हैं, वे हर काम में आगे रहते हैं। सुबह हेल्‍दी नाश्‍ता करने से आप खुद को कई गंभीर रोगों से बचा सकते हैं। साथ ही अपने भोजन करने का एक समय निर्धारित करें और उसी समय भोजन करें।

खूब पानी पिएं

यह आपके लिए कई अच्छे काम कर सकता है। खुद को हाइड्रेटेड रखना लिस्‍ट में सबसे ऊपर रखें। लेकिन इससे आपको वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। यदि आप सादा पानी पीना पसंद नहीं करते हैं, तो संतरा, नींबू, तरबूज, या ककड़ी के स्लाइस के स्‍लाइस या जूस को विकल्‍प के तौर पर ले सकते हैं। हालांकि, ये पैकेट वाला जूस नहीं होना चाहिए। सर्दियों में गुनगुना पानी पीएं।

नियमित एक्सरसाइज करें

नियमित एक्‍सरसाइज, योग और मेडिटेशन करने से न सिर्फ आपका शरीर फिट रहता है, बल्कि रोगों का जोखिम कम रहता है। यहां तक कि पुरानी बीमारियां भी ठीक हो सकती हैं। सुबह वॉकिंग, रनिंग, स्‍ट्रेचिंग, साइकिलिंग और कुछ अन्‍य एक्‍सरसाइज फिट रहने के लिए काफी हैं।

कुछ नया सीखें

नई स्किल आपके मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। डांस क्‍लास या क्रिएटिव राइटिंग वर्कशॉप ज्‍वाइन कर सकते हैं। आप कोई नई भाषा भी सीख सकते हैं। ऐसी चीजों को सीखने से आपके उम्र बढ़ने की गति धीमी पड़ सकती है। अल्जाइमर रोग के प्रभाव को कम कर सकते हैं।

इन बुरी आदतों से रहें दूर

  • ज्‍यादा मोबाइल का इस्‍तेमाल न करें
  • ब्रेकफास्‍ट स्किप न करें
  • शराब और स्‍मोकिंग से दूर रहें
  • अकारण समय बर्बाद न करें
  • शाकाहारी रहें
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source