... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 14, 2022 7:01 PM IST
गर्मियों में फैट को बर्न करने का काम करते हैं ये 5 फूड्स, पसीने के साथ गायब होगी शरीर की चर्बी
वजन कम करना कोई आसान काम नहीं बल्कि इसमें बहुत ज्यादा मेहनत लगती है और ये आपको काफी हद तक थकाने का काम करती है। आप क्या खाते हैं, कितनी देर तक एक्सरसाइज करते हैं और आपकी जीवनशैली कैसी है, ये सभी चीजें वजन कम करने के सफर में आपको मदद करती हैं। एक चीज, जिसे आप अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं वो है तापमान। जी हां, सही मौसम आपको सही वजन बनाए रखने और वजन कम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। जैसा कि आप जानते हैं कि गर्मियों में वजन कम करना आसान होता है क्योंकि ये मौसम आपको अधिक चर्बी कम करने में मदद करता है। सूरज की रोशनी और गर्म मौसम आपको वजन कम करने में मदद करता है क्योंकि आपके शरीर से निकलना वाला पसीना चर्बी भी घटाता है। आइए जानते हैं कि गर्मी में आप कौन से फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर वजन कम कर सकते हैं।
दही को न सिर्फ उसके पोषक गुणों के लिए जाना जाता है ब्लकि इसका स्वाद आपका मन मोह लेता है। दही में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आपको वजन कम करने में मदद करती है और शरीर को ठंडारखने का काम करती है। ये दूसरे प्रोटीन रिच फूड्स से बिल्कुल अलग है इसलिए आप इसे गर्मी के मौसम में आराम से खा सकते हैं।
शिमला मिर्च विटामिन्स का एक उत्कृष्ट स्त्रोत है, जिसे आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। शिमला मिर्च में मौजूद विटामिन्स आपके शरीर को प्रोटीन को अवशोषित करने में मदद करते हैं। शिमला मिर्च में संतरे के मुकाबले ज्यादा विटामिन सी होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करता है।
सालसा एक और ऐसा फूड है, जो आपको तरोंताजा करने के साथ-साथ ढेर सारे पोषक गुणों से भरपूर होता है। सालसा में टमाटर, प्याज, धनिया, नींबू जैसी सब्जियां शामिल होती हैं, जो आपके शरीर को पोषण देने के साथ-साथ गर्मी से भी दूर रखती हैं और रिफ्रेश रहते हैं।
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं या कर रही हैं तो आपको कॉफी और ग्रीन टी पीने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ये दोनों पेय पदार्थ आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के साथ-साथ एनर्जी लेवल को भी बढ़ाने का काम करते हैं। गर्मियों में पेय पदार्थ का सेवन मुश्किल होता है इसलिए आप आईस ग्रीन टी और ठंडे पेय पदार्थ पी सकते हैं।
तरबूज में 92 फीसदी तक पानी होता है, जो आपको रिफ्रेश करने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रखता है। इतना ही नहीं इस फल में कैलोरी भी काफी कम होती है, जो आपके शरीर में पानी की सही मात्रा को बनाए रखने में मदद करती है। ये दोनों ही कारक तेजी से आपको फैट बर्न करने में मदद करते हैं।