
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : December 5, 2023 5:25 PM IST
एक अच्छी नींद लेना हमारे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। या यूं कहें कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप रात में 7-8 घंटे की अच्छी और गहरी नींद लें। लेकिन आजकल हम देखते हैं कि लोगों को रात में सोने में परेशानी और अनिद्रा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वे रात को देर से सोते हैं और उन्हें नींद के दौरान बेचैनी और बार-बार आंखें खुलने जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसकी वजह से जब वे सुबह सोकर उठते हैं, तो उन्हें तनाव, सिरदर्द और बहुत अधिक थकान महसूस होती है। नींद की कमी उनके संपूर्ण स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
नींद ठीक से आने की समस्या दूर करने के लिए यह सलाह दी जाती है कि सोने से एक घंटा पहले मोबाइल फोन या लैपटॉप आदि के प्रयोग से बचना चाहिए, साथ ही रोज जल्दी और एक ही समय पर सोना चाहिए। इसके अलावा, नियमित एक्सरसाइज करने से भी अनिद्रा से छुटकारा मिलता है और अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है।
पैदल चलना, रनिंग या जॉगिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और रस्सी कूदने जैसी कुछ सरल एरोबिक एक्सरसाइज करने से आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी। इससे स्लीप एप्निया की समस्या भी दूर होती है।
रेजिस्टेंस एक्सरसाइज को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी कहा जाता है। इसमें मांसेशियां बढ़ाने वाले व्यायाम शामिल होते हैं जैसे सिट-अप्स, पुश-अप्स और वेट लिफ्टिंग आदि। यह चिंता, तनाव और अवसाद आदि की समस्या दूर करके अच्छी नींद लेने में मदद करता है।
योग और मेडिटेशन का अभ्यास करने से मानसिक स्थितियों में सुधार होता है। चिंता और तनाव कम होता है और रात में नींद अच्छी आती है।
गहरी सांस लेने का अभ्यास करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, मन शांत और शरीर रिलैक्स होता है। इस तरह यह आपकी एक अच्छी नींद लेने में मदद करता है।
सोने से पहले कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों का तनाव कम और शरीर को रिलैक्स करने में मदद मिलती है, जिससे आप जल्दी सो जाते हैं।
अच्छी नींद के लिए सिर्फ 30 से 40 मिनट एक्सरसाइज करने से आपको बहुत लाभ मिल सकता है। इसलिए कोशिश करें कि रोज इतनी एक्सरसाइज जरूर करें। इससे नींद के साथ ही संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
एक्सरसाइज करने से शरीर में एंडोर्फिन नामक केमिकल रिलीज होता है। कुछ लोगों में यह मस्तिष्क की गतिविधि बढ़ा और आपको लंबे समय तक जगा सकता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि सोने से कम से 2-3 घंटे पहले आपको एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.