... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 26, 2022 4:43 PM IST
BMI को कम करने वाली ये 5 आसान एक्सरसाइज आपके लिए हैं बेस्ट, फैट के साथ बर्न होंगी कैलोरीज
क्या आप जानते हैं कि आपकी लंबाई और आपका वजन ये बता सकता है कि आपके शरीर पर कितना फैट है। इतना ही नहीं ये इस बात का भी पता लगाने में मदद करता है कि आपको किस परेशानी का खतरा सबसे ज्यादा है। हालांकि बॉडी पर चढ़ा फैट हमेशा से BMI द्वारा सटीकता से पता नहीं लगाया जा सकता है। दरअसल BMI शरीर पर फैट जमा होना ही है। हमारे BMI को हर एक इंच और वजन कम होने या फिर बढ़ने के माध्यम से पहचाना जा सकता है। BMI जीवनशैली में कुछ बदलाव कर कम किया जा सकता है और इसमें एक्सरसाइज एक अहम भूमिका निभाती है। इस लेख में जानते हैं BMI को कम करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज।
साइकिल चलाना आपकी फिटनेस को बूस्ट करने का सबसे बेस्ट वर्कआउट है और ये वजन कम करनेसे लेकर BMI को भी कम करने में मदद करती है। अध्ययन में सामने आया है कि नियमित रूप से साइकिल चलाने पर आपको संपूर्ण रूप से फिट रहने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इस वर्कआउट को करने से ह्रदय रोग, कैंसर और मौत का खतरा भी कम होता है।
ब्रिस्क वॉकिंग का मतलब है एक ही रफ्तार से चलना और अगर आप वॉकिंग को अपने रूटीन में शामिल कर रहे हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ये लो इंटेंसिटी वर्कआउट आपको वजन कम करने से लेकर शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में भी मदद कर सकता है।
दौड़ना भी वजन कम करने के लिए अच्छे वर्कआउट में से एक है। इसके अलावा रिसर्च में ये सामने आया है कि दौड़ने से शरीर पर जमा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। हमारे शरीर के अंदरूनी अंगों पर भी फैट जमा होता है, जो कई क्रॉनिक बीमारियों का कारण बनता है।
वे लोग, जो अपना BMI कम करना चाह रहे हैं उन्हें वेट उठाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा वेट लिफ्टिंग से हमारा मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ सकता है, जिसे आराम की अवस्था में शरीर कैलोरी को बर्न करने का काम करता रहता है।
योग, एक्सरसाइज का एक जाना-पहचाना नाम है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है। हालांकि इसे वजन घटाने के वर्कआउट के रूप में कम ही मान्यता प्राप्त है लेकिन ये अच्छी मात्रा में कैलोरी को बर्न करने का काम करती है। इसके अलावा और भी कई फायदे हैं, जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं।