रात को सोते वक्त पिएं इन 5 ड्रिंक में से एक तेजी से कम होगा वजन, जानें किस तरह काम करती हैं ये ड्रिंक

अगर आर रात को चैन से सोना चाहते हैं और चाहते हैं कि वजन भी कम हो तो आप ये 5 बेड टाइम ड्रिंक ट्राई कर सकते हैं। जानें इनके फायदे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 20, 2021 5:18 PM IST

जब बात वजन घटाने की आती है तो हमारे सामने कई ऐसे उदाहरण होते हैं, जो अक्सर हमें भ्रमित करते हैं कि हमारे लिए क्या सही है और क्या गलत। हां, कुछ चीजें ऐसी जरूर हैं, जिनके बारे हम सभी जानते हैं कि अगर हम ये सब करेंगे तो हमारे वजन घटाने के लक्ष्य में बाधा आ सकती है। इन्हीं कुछ चीजों में से एक हैं रात के खाने के बाद कुछ और खाना। हम में से अधिकांश लोग रात के वक्त शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहते हैं इसलिए हमें खाने को सही तरीके से पचाने, अच्छी नींद और वजन घटाने के बेहतर परिणामों को प्राप्त करने के लिए सोने से कम से कम दो घंटे भोजन कर लेना चाहिए। वजन घटाने की प्रक्रिया के दौरान आपको मिठाइयों और तले-भुने खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए लेकिन कई बार हम खुद पर से नियंत्रण खो बैठते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें भूख लगने पर आप बिफक्र होकर पी सकते हैं और आपका वजन भी नहीं बढेगा ।

5 ड्रिंक खाना खाने के बाद घटाएंगी वजन

ग्रीक योगर्ट प्रोटीन शेक

अगर आप रोजाना वर्कआउट करते हैं, तो सोने से पहले प्रोटीन शेक लेना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि जब आप सो रहे होते हैं तो प्रोटीन मांसपेशियों को रिपेयर और उन्हें फिर से बनाने में मदद करता है। आपके शरीर में जितनी अधिक मांसपेशियां होंगी आपको उतना ही अधिक कैलोरी बर्न करने की जरूरत पड़ेगी।

दूध में ट्रिप्टोफैन और कैल्शियम होता है, जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है। वहीं दूध में वेट और कैसिइन सहित डेयरी प्रोटीन होता है, कैसिइन धीमी गति से रिलीज होने वाला प्रोटीन है, जो लंबे समय तक मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने का काम करता है। अपने प्रोटीन शेक में बिना कटा हुआ बादाम या सोया दूध मिलाएं और थोड़ा ग्रीक योगर्ट डालें। मिठास के लिए कुछ शहद डाल सकते हैं।

कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल चाय से होने वाले नींद के प्रभाव सभी जानते हैं। यह शरीर में ग्लाइसिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है, जिसे एक तरह का न्यूरोट्रांसमीटर के रूप में जाना जाता है। ये चाय आपकी नसों को आराम देती है और आपको नींद का एहसास दिलाती है। एक अध्ययन के मुताबिक, कैमोमाइल चाय ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है और वजन घटाने में सहायक है। इसलिए सोने से पहले एक गर्म कप चाय जरूर ट्राई करें।

दालचीनी की चाय

दालचीनी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। भारतीय रसोई में आमतौर पर पाई जाने वाली ये औषधि मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए जानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो इसे एक संपूर्ण डिटॉक्स ड्रिंक बनाते हैं। यह आपको फैट बर्न करने में मदद करती है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद डाल सकते हैं।

भिगोए हुए मेथी दाना

भीगी हुई मेथी के दाने ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। आमतौर पर इसका सेवन सुबह के समय किया जाता है लेकिन आप रात में भी इसका सेवन कर सकते हैं। ये बीज शरीर में गर्मी पैदा करते हैं और वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। पाचन संबंधी समस्याओं से ग्रस्त मरीजों के लिए भी ये फायदेमंद होते हैं।

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध पीने से सर्दी, खांसी और अन्य बीमारियों के उपचार में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह वजन घटाने और पाचन में सुधार करने में भी आपकी मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हल्दी एंटीऑक्सिडेंट से भरी हुई होती है और शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। दूध में कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो अच्छी नींद और वजन घटाने को बढ़ावा देता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source